रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का अपमान बर्दाश्त नहीं, यह भारत की आन-बान-शान’, तिरंगा यात्रा में गरजे सीएम योगी​ | 2026 Maruti Brezza vs Tata Nexon: कीमत से लेकर सेफ्टी और परफॉर्मेंस तक, जानिए कौन-सी SUV है सबसे बेहतर​ | Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का ‘बादशाह’ बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

नागपुर: चोरी की रकम से खरीदी कार, शौक पूरे करने के लिए पड़ोस के ही बंद घर में सेंध लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार​

Nagpur Burglary Case Crime: नागपुर जिले के कुंदनलाल गुप्तानगर में हुई चोरी की वारदात में यशोधरानगर पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर 3 सेंधमारों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चोरी की गई रकम से एक कार भी खरीद ली थी। अपने शौक पूरे करने के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए […]

Nagpur Burglary Case Crime: नागपुर जिले के कुंदनलाल गुप्तानगर में हुई चोरी की वारदात में यशोधरानगर पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर 3 सेंधमारों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चोरी की गई रकम से एक कार भी खरीद ली थी। अपने शौक पूरे करने के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों में कुंदनलाल गुप्तानगर निवासी मोहम्मद नूर उर्फ अंपायर नसीरुद्दीन अंसारी , सलमान खान इकबाल खान और मोहम्मद फैजल मोहम्मद फैयाज अंसारी का समावेश है।

नागपुर: चोरी की रकम से खरीदी कार, शौक पूरे करने के लिए पड़ोस के ही बंद घर में सेंध लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार​
नागपुर: चोरी की रकम से खरीदी कार, शौक पूरे करने के लिए पड़ोस के ही बंद घर में सेंध लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार​

आरोपियों के पड़ोस में रहने वाली अंजुम अनीस कुरैशी बीते माह विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद गई थी। इसी बीच उपरोक्त आरोपियों ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। घर से 4 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात चोरी कर लिए। 1 जून को अंजुम की शिकायत पर यशोधरानगर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

स्थानीय आरोपियों को चोरी के मामले में गिरफ्तार

पुलिस को शुरुआत से ही इस वारदात में स्थानीय आरोपियों का हाथ होने का संदेह था। परिसर में पूछताछ के दौरान पिछले कुछ समय से उपरोक्त 3 आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध होने का पता चला। आरोपी एक कार भी लेकर घूम रहे थे। जानकारी के आधार पर में पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया। उनसे नकद और जेवरात जब्त किया गया। आरोपियों ने चोरी की रकम से एक सेकंड हैंड कार भी खरीद ली थी।

सारा माल पुलिस ने जब्त कर लिया है। इंस्पेक्टर यूनुस चांद शेख, पीएसाई सदाशिव कणसे, हेड कांस्टेबल प्रशांत कोड़ापे, राहुल इंगोले, साजिद खान, अमोल भेंडेकर, नीतेश मिश्रा और राकेश तिड़के ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

वाहन चोर भी धराए

परिसर में वाहन चोरी और सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को भी ने गिरफ्तार किया, पकड़े गए आरोपियों में वनदेवीनगर झोपड़पट्टी निवासी शेख मोइनुद्दीन उर्फ रहीम शेख करीम , हस्तिनापुर, माजरी निवासी मोहम्मद कैफ असमुद्दीन अंसारी , फुकटनगर निवासी नरेंद्र उर्फ बाली चिंतामन बोकड़े और कुंदनलाल गुप्तानगर निवासी नीलेश मुरलीधर बावने का समावेश है, रहीम और कैफ ने वाहन चोरी के अलावा टीपू सुल्तान चौक के समीप मस्जिद की पेटी से नकद चोरी करने की भी कबूली दी। आरोपियों से वाहन चोरी सहित 8 मामले उजागर हुए। उनसे कुल 5।98 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY