Lucknow Road Hole: में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। तेज ने प्रशासन की पोल खोल दी है। राजधानी में यूनिवर्सिटी के पास भारी बारिश के चलते सड़क धंसने से 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा हो गया। हद तो तब हो गई जब इसमें पास से जा रहा एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाइक समेत गिर गया। इसमें वह घायल हो गया।

घटना की जानकारी लगते ही क्रेन बुलवाई गई। मौके पर पुलिस और की टीमें पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से को बाहर निकाला गया। युवक का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गड्ढे की गहराई लगभग 10 से 12 फीट आंकी गई, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गईं इस गड्ढे की वजह से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। फिलहाल और पुलिस की टीमें गड्ढे को भरने के काम में लगी हैं, लेकिन इस घटना ने राजधानी में सड़कों के रखरखाव और प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी है ।