गुरुवार, 27 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
मुरादाबाद में आदमखोर तेंदुए का आतंक! 22 दिन में 3 महिलाओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल; 50 गांवों में दहशत​ | Nepal Flood Monika Yadav: नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव लापता, 22 अगस्त से संपर्क टूटा, सरकार ने तलाश तेज की​ | भारत के जबड़े से मैच छीन ड्रा कराने के बाद सोनल दिनुशा ने उगला कड़वा सच, कहा “भारत के खिलाफ तो…​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पत्नी की पोल खोलने के लिए पति ने ली टेक्नोलॉजी की मदद, सबूत तो मिला लेकिन रिकॉर्डिंग ने पहुंचा दिया जेल​

टेक्नोलॉजी ने इंसान की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है, लेकिन ताइवान से सामने आई एक घटना ने इसके एक अलग ही पहलू को उजागर कर दिया। पत्नी पर शक होने के बाद एक पति ने सच्चाई जानने के लिए घर में मौजूद रोबोट वैक्यूम क्लीनर का सहारा लिया। डिवाइस में मौजूद लाइव कैमरा […]

टेक्नोलॉजी ने इंसान की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है, लेकिन ताइवान से सामने आई एक घटना ने इसके एक अलग ही पहलू को उजागर कर दिया। पत्नी पर शक होने के बाद एक पति ने सच्चाई जानने के लिए घर में मौजूद रोबोट वैक्यूम क्लीनर का सहारा लिया। डिवाइस में मौजूद लाइव कैमरा और ऑडियो फीचर की मदद से उसने घर में चल रही गतिविधियों को देखने की कोशिश की। इस दौरान उसे ऐसा नजारा दिखाई दिया, जिसने उसके शक को यकीन में बदल दिया। पति ने इस फुटेज को संभालकर रखा और बाद में पत्नी व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ अदालत में पेश किया।

कोर्ट में यह मामला पति के पक्ष में भी गया और उसे मुआवजा मिला। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। बाद में वही रिकॉर्डिंग पति के लिए परेशानी बन गई और उसे अपनी निजता भंग करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

इस्तेमाल किया Robot Vacuum, सामने आया बड़ा राज
मामला ताइवान का है। शख्स की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। उसकी शादी 2021 में हुई थी और दोनों अपने मातापिता के साथ रहते थे। छुट्टियों के दौरान वे अपने दूसरे घर पर भी जाते थे। पति को सितंबर 2023 में शक हुआ, जब उसे उस घर में एक इस्तेमाल किया हुआ टूथब्रश मिला। उसे लगा कि यह किसी दूसरे पुरुष का हो सकता है। इसके बाद उसने यह पता लगाने की कोशिश शुरू की कि घर पर कौन आ रहा था।

CCTV ने बढ़ाया शक
पति ने पास के पार्किंग गैराज की CCTV फुटेज भी देखी। उसमें उसे एक अनजान व्यक्ति नजर आया, जो पहले उसकी पत्नी को घर छोड़ चुका था। इससे उसका शक और गहरा गया। हालांकि, कानूनी कदम उठाने से पहले वह ठोस सबूत चाहता था।

दिसंबर में Robot Vacuum से खोला राज
करीब तीन महीने बाद दिसंबर 2023 में पति ने अपने मोबाइल ऐप से घर में मौजूद रोबोट वैक्यूम को दूर से चालू किया। इस डिवाइस में ऑडियो फीचर भी था, जिसकी मदद से वह पत्नी से बात कर सकता था। लेकिन जब उसने डिवाइस का लाइव फीड देखा, तो उसकी आंखों के सामने पत्नी एक दूसरे व्यक्ति के साथ नजर आई। पति ने पूरी घटना की रिकॉर्डिंग कर ली और बाद में इसे अपनी पत्नी तथा उस व्यक्ति के खिलाफ दायर सिविल केस में सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया।

₹60 लाख से ज्यादा का मांगा हर्जाना

पति ने अपनी पत्नी और दूसरे व्यक्ति से NT$2 मिलियन, यानी करीब ₹60 लाख से ज्यादा के मुआवजे की मांग की। सिविल कोर्ट ने माना कि दोनों के बीच का रिश्ता सामान्य दोस्ती की सीमा से आगे बढ़ चुका था। अदालत ने दोनों को पति को NT$500,000 यानी करीब ₹15 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया। यहां तक तो पति के लिए मामला उसके पक्ष में जाता दिखाई दिया। लेकिन इसके बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी शायद उसने कल्पना भी नहीं की थी।

पत्नी ने पति पर ही कर दिया केस
जिस वीडियो को पति ने सबूत बनाकर अदालत में पेश किया था, वही बाद में उसके खिलाफ इस्तेमाल होने लगा। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने उसकी अनुमति के बिना उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। पति ने बचाव में कहा कि वीडियो को पहले ही सिविल केस में सबूत के तौर पर स्वीकार किया जा चुका है। उसका दावा था कि रिकॉर्डिंग करना कानूनी रूप से सही था।

कोर्ट ने कहा शादी का मतलब प्राइवेसी खत्म होना नहीं
क्रिमिनल कोर्ट ने पति की दलील को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने साफ किया कि पतिपत्नी के बीच वैवाहिक रिश्ता होने का मतलब यह नहीं है कि किसी व्यक्ति के निजता के अधिकार को खत्म किया जा सकता है। अदालत ने यह भी माना कि रिकॉर्डिंग जानबूझकर की गई थी।

Robot Vacuum की आवाज से भी नहीं मिली राहत
पति ने यह तर्क भी दिया कि रोबोट वैक्यूम चलते समय लाइट या आवाज के जरिए संकेत देता था। ऐसे में पत्नी को शायद पता चल सकता था कि डिवाइस सक्रिय है और रिकॉर्डिंग कर रहा है। लेकिन कोर्ट ने इसे सहमति का पर्याप्त सबूत नहीं माना। ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला कि पत्नी को वास्तव में रिकॉर्डिंग की जानकारी थी या उसने इसके लिए अनुमति दी थी।

आखिरकार पति को हुई जेल

आखिर में पति को बिना अनुमति निजी तस्वीरें रिकॉर्ड करने के मामले में पांच महीने की जेल की सजा सुनाई गई। इसके साथ उस पर NT$150,000 यानी करीब ₹4.5 लाख का जुर्माना भी लगाया गया।इस तरह पत्नी पर शक दूर करने के लिए इस्तेमाल किया गया Robot Vacuum पति के लिए दोधारी तलवार साबित हुआ एक तरफ उसी फुटेज से उसे सिविल केस में मुआवजा मिला, तो दूसरी तरफ निजी रिकॉर्डिंग के मामले में उसे खुद सजा भुगतनी पड़ी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY