बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
दिशा सालियान केस में बड़ा फैसला​ | अमेरिकी रक्षा प्रोजेक्ट का दिखाया सपना, कंपनियों से कथित तौर पर ऐंठे ₹1,000 करोड़; 3 गिरफ्तार|​ | सुकून से सो सकेंगे नोएडा के लोग, बेडरूम तक नहीं आएगी गाड़ियों की आवाज… भंगेल एलिवेटेड रोड पर लगेगा हाईटेक बैरियर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘5 बजे आता तो बख्श देती जान…’ प्रेमी के साथ थी पत्नी, दो घंटे पहले घर पहुंचा पति; दोनों ने गला दबाकर हसबैंड को मार डाला​

सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र की बीना कॉलोनी में एनसीएल के वरिष्ठ ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की संदिग्ध मौत का मामला मर्डर में बदल गया है. पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है. पुलिस ने मामले में रमाशंकर की पत्नी प्रियंका समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. […]

सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र की बीना कॉलोनी में एनसीएल के वरिष्ठ ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की संदिग्ध मौत का मामला मर्डर में बदल गया है. पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है. पुलिस ने मामले में रमाशंकर की पत्नी प्रियंका समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में प्रियंका, विकास चौहान, अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त को रमाशंकर रोजाना के मुकाबले करीब दो घंटे पहले अपने घर पहुंचे थे. वह सामान्य तौर पर शाम करीब पांच बजे घर लौटते थे, लेकिन घटना वाले दिन दोपहर करीब तीन बजे ही घर पहुंच गए. पुलिस का दावा है कि घर में उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका को विकास चौहान के साथ देखा. इसको लेकर उन्होंने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. आरोपी पत्नी का कहना है कि अगर पांच बजे रमाशंकर घर आता तो शायद विवाद ही नहीं होता और जान नहीं जाती.

जांच में पुलिस को पता चला कि विवाद के दौरान रमाशंकर की पर गला दबाकर हत्या कर दी गई. इसके बाद उनके सिर पर भी वार किए जाने की बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को सड़क हादसा दिखाने की योजना बनाई.

चादर और गमछे में लपेटकर शव फेंका

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद विकास चौहान ने अपने साथी अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता को बुलाया. इसके बाद चारों ने रमाशंकर के शव को चादर और गमछे में लपेटा और बीना स्टेडियमजमशीला मार्ग के पास सड़क किनारे फेंक दिया. अगले दिन 23 अगस्त को शव बरामद किया गया था.

शुरुआत में पुलिस ने घटना को सड़क हादसे से जोड़कर देखा था, लेकिन शव की स्थिति और घटनास्थल से मिले सुरागों के बाद मामला संदिग्ध लगने लगा. इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया.

कॉल डिटेल और लोकेशन से खुली कहानी

27 अगस्त को रमाशंकर के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की. संदिग्धों से पूछताछ के दौरान पुलिस को मामले से जुड़े अहम सुराग मिले.

क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के मुताबिक, तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर प्रियंका, विकास, अनुराग और सोनू की कथित संलिप्तता सामने आई. इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया.

पत्नी और विकास के संबंधों का भी जिक्र

परिजनों के मुताबिक, प्रियंका और विकास चौहान के बीच लंबे समय से कथित प्रेम संबंध थे. परिवार को इस बात पर भी संदेह हुआ कि रमाशंकर का शव जिस रास्ते पर मिला, वह उनका सामान्य रास्ता नहीं था.

परिजनों ने बताया कि घटना के दिन रमाशंकर की ट्रेनिंग चल रही थी और वह आमतौर पर शाम को घर लौटते थे. अचानक दोपहर में घर पहुंचने के बाद उन्होंने पत्नी और विकास को कथित तौर पर एक साथ देख लिया. इसके बाद विवाद हुआ और उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY