रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Diljit Dosanjh का Bengaluru Concert आज, बम की धमकी के बीच सिंगर ने शेयर की पोस्ट​ | पार्किंसंस का इलाज हुआ आसान, दिल्ली एम्स में हुई भारत की पहली रोबोटिक गाइडेड ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी!​ | ATM से कैश निकालने के नए नियम जारी! दूसरे बैंक के ATM पर ₹10,000 की लिमिट, अधिकतम ₹23 शुल्क — RBI के बड़े बदलाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lucknow Acid Attack: शादी की जिद में हैवान बना ‘चाचा’, युवती पर फेंका तेजाब, माता-पिता पर चाकू से किए कई वार​

: रिपोर्टदिलीप कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। रविवार तड़के करीब 4 बजे हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज इलाके में आरोपी ने एक घर में घुसकर 20 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंक  दिया। बेटी की चीख सुनकर उसे बचाने पहुंचे […]

: रिपोर्टदिलीप कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। रविवार तड़के करीब 4 बजे हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज इलाके में आरोपी ने एक घर में घुसकर 20 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंक  दिया। बेटी की चीख सुनकर उसे बचाने पहुंचे मातापिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी आरोपी ने तेजाब से हमला किया। इस दौरान युवती की मां पर चाकू से कई वार किए गए। घटना में परिवार के चार सदस्य और आरोपी घायल हुए हैं।

शादी के लिए बना रहा था दबाव

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान 48 वर्षीय तौसिफ शाह उर्फ मन्ना के रूप में हुई है। वह पीड़ित युवती का रिश्ते में चाचा लगता है और उसके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर रहता है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। हालांकि, युवती और उसका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। शादी से इनकार करने के बाद आरोपी नाराज था और इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

छत के रास्ते घर में घुसा आरोपी

परिवार के मुताबिक, आरोपी रविवार तड़के छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। इसके बाद उसने सबसे पहले युवती पर तेजाब फेंका। उसकी चीखपुकार सुनकर मातापिता और परिवार के दूसरे सदस्य उसे बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी तेजाब डाल दिया। विरोध करने पर युवती की मां पर चाकू से हमला किया। उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से कई वार किए गए।

ये भी पढ़ें:

पांच लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए KGMU ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। घायलों में 20 वर्षीय युवती, उसके 40 वर्षीय पिता शाहनवाज, मां, 15 वर्षीय भाई और आरोपी शामिल हैं। युवती के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। उसे प्लास्टिक सर्जरी विभाग में शिफ्ट किया गया है। वहीं, उसके भाई के चेहरे और हाथों पर तेजाब से जलने के निशान हैं। पिता और मां भी तेजाब के हमले में झुलसे हैं। दोनों के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से चोटें आई हैं। आरोपी के चेहरे, दाहिने हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजाब से जलने के निशान हैं। उसके सिर और दाहिने हाथ पर भी धारदार हथियार से चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शादी से इनकार इस हमले की वजह बताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें:

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY