रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली का रेखा हत्याकांड: 24 घंटे में सुलझी मर्डर मिस्ट्री, हरियाणवी आर्टिस्ट और ड्राइवर पति गिरफ्तार​ | नई EV खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार कर लें! अगले 2 महीनों में आएंगी 3 शानदार इलेक्ट्रिक SUVs​ | खगड़िया ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, हुआ गिरफ्तार, दिल्ली-नेपाल तक फैले थे अपराध के तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Diljit Dosanjh का Bengaluru Concert आज, बम की धमकी के बीच सिंगर ने शेयर की पोस्ट​

इस समय सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा इंडिया टूर’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब सिंगर का कॉन्सर्ट मुबंई के बाद 29 नवंबर को बंगलूरु में होने वाला है। अपने कॉन्सर्ट से पहले सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपडेट जारी किए है। दिलजीत की पोस्ट में क्या है? सिंगर ने बंगलूरु […]

इस समय सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा इंडिया टूर’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब सिंगर का कॉन्सर्ट मुबंई के बाद 29 नवंबर को बंगलूरु में होने वाला है। अपने कॉन्सर्ट से पहले सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपडेट जारी किए है।

दिलजीत की पोस्ट में क्या है?

सिंगर ने बंगलूरु के कॉन्सर्ट के बारे में जानकारी देते हुए सिंगर ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से पता चल रहा है कि दिलजीत कॉन्सर्ट में जाने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वह कॉन्सर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ फोटोज में वह अपने कॉन्सर्ट में आई भीड़ दिखा रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में कुछ लड़कियां दिखाई दे रही हैं, जिनकी वर्दी पर लिखा है ‘ऑरा पुलिस’।

सुजैन खान ने दिलजीत को बताया फैन

सिंगर ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा ‘बॉम्बे, कल बंगलूरू में। गेट शाम 3 बजे खुलेंगे।’ सिंगर की पोस्टर पर सुजैन खान ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैं आपकी फैन हूं। भाई आप अद्भुत हो।’ कॉप सोनी मीना नाम की एक यूजर ने भी कमेंट करते हुए लिखा ‘दिलजीत’। इसके बाद उन्होंने कई इमोजी कमेंट किए हैं। कई दूसरे यूजर्स ने इस पोस्ट पर दिल और फायर वाले इमोजी कमेंट किए हैं।

धमकियों पर क्या बोले दिलजीत?

इतना ही नहीं, बंगलूरु में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट ऐसे समय होने वाला है, जब उनके कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की कथित धमकियां मिली हैं। सिंगर ने बम ब्लास्ट की कथित धमकियों पर अपनी बात कही है। दिलजीत बोले ‘आमची मुंबई। वो कहते हैं, दिलजीत को बम से उड़ा देंगे। वाह! उनका मकसद सिर्फ यही है कि दिलजीत के शो पर लोग न आएं। उन्हें डरा दिया जाए। धमका दिया जाए। किसी भी तरह से रोक दिया जाए’। इसके बाद दिलजीत ने राहत इंदौरी का शेर सुनाया शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो ये अमरूदों का मौसम है। दिलजीत ने आगे कहा, ‘मेरी तरफ से आपको प्यार है। आप बेशक बम फेंको लेकिन मेरी तरफ से फिर भी आपको प्यार है। मैं जो गाने गाता हूं वह गांव के हैं। मैं खुद भी गांव से हूं। अगर आपको मेरा कोई गाना नहीं भी समझ आया लेकिन जो मिट्टी की खुशबू है, गांव की, वह जरूर समझ आएगी’।

‘ऑरा इंडिया टूर’ के बारे में जानकारी

आपको बताते चले कि, दिलजीत दोसांझ ने अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ की शुरुआत 30 अक्टूबर से की थी। इस टूर के तहत पहला कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में हुआ था। आज यानी 29 नवंबर को यह कॉन्सर्ट बंगलूरू में होने वाला है। दिलजीत का आखिरी कॉन्सर्ट 19 दिसंबर 2026 को कोलकाता में होगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY