SportsViral

LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स को मिली बड़ी राहत, मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा झटका; स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

LSG vs PBKS, Setback for Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की जंग अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है। हर मुकाबला टीमों के लिए करो या मरो जैसा बन गया है और इसी बीच पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले टीम के दो प्रमुख विदेशी खिलाड़ी LSG कैंप से बाहर हो गए हैं।

LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स को मिली बड़ी राहत, मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा झटका; स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स को मिली बड़ी राहत, मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा झटका; स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 23 मई को होने वाले इस मुकाबले से पहले खबर है कि मिचेल मार्श टीम का साथ छोड़ चुके हैं। इससे पहले एडन मारक्रम भी निजी कारणों की वजह से अपने देश लौट गए थे। ऐसे में पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला थोड़ा आसान जरूर दिखाई दे रहा है, क्योंकि लखनऊ की बल्लेबाजी इस सीजन काफी हद तक इन दोनों खिलाड़ियों पर निर्भर रही है।

LSG vs PBKS: मिचेल मार्श के बाहर होने से लखनऊ को बड़ा झटका

मिचेल मार्श इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं। उन्होंने IPL 2026 में 13 पारियों में 563 रन बनाए हैं और लगातार शानदार फॉर्म में नजर आए। पिछले तीन मुकाबलों में उन्होंने 90 से ज्यादा रन की पारियां खेलीं, जिसमें RCB के खिलाफ 111 रन की विस्फोटक पारी भी शामिल रही। इसके अलावा मार्श ने CSK के खिलाफ 90 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 96 रन बनाए थे। ऐसे में उनके बाहर होने से LSG की बल्लेबाजी कमजोर पड़ सकती है।

LSG vs PBKS: नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतर सकती है लखनऊ

मिचेल मार्श और एडन मारक्रम दोनों की गैरमौजूदगी में लखनऊ सुपर जायंट्स को नई ओपनिंग जोड़ी तलाशनी पड़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक युवा बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी को जोश इंग्लिश के साथ ओपनिंग का मौका मिल सकता है। अर्शिन ने इस सीजन सिर्फ एक मुकाबला खेला है, जिसमें उन्होंने 17 रन बनाए थे। ऐसे में टीम पर अनुभव की कमी साफ नजर आ सकती है।

LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स के पास प्लेऑफ में पहुंचने का सुनहरा मौका

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम को हर हाल में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराना (LSG vs PBKS) होगा। इसके साथ ही पंजाब को दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हारना होगा, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज नहीं करनी चाहिए।

Leave a Reply