SportsViral

पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ मुकाबला, हारी तो प्लेऑफ की रेस से हो जाएगी बाहर; LSG बिगाड़ सकती है सारा गेम

Punjab Kings: ये मैच श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। अगर पंजाब किंग्स इस मुकाबले को जीत जाती है तो प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी अगर हार जाती है तो सीजन का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला खेलेगी।

पंजाब किंग्स के लिए 'करो या मरो' मुकाबला, हारी तो प्लेऑफ की रेस से हो जाएगी बाहर; LSG बिगाड़ सकती है सारा गेम
पंजाब किंग्स के लिए 'करो या मरो' मुकाबला, हारी तो प्लेऑफ की रेस से हो जाएगी बाहर; LSG बिगाड़ सकती है सारा गेम

Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 68वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जांट्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच शनिवार, 23 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये मैच श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। अगर पंजाब किंग्स इस मुकाबले को जीत जाती है तो प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी अगर हार जाती है तो सीजन का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला खेलेगी। पंजाब को इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

मैच से पहले Punjab Kings को मिला फायदा

Khabar Monkey

इस मैच से पहले पंजाब किंग्स को कहीं न कहीं कुछ फायदा हुआ है। लखनऊ के इन फॉर्म खिलाड़ी मिचेल मार्श पंजाब के खिलाफ एवेलेबल नहीं रहेंगे। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श लखनऊ का स्क्वाड छोड़ चुके हैं। इसके पीछे का कोई अधिकारिक कारण सामने नहीं आया है।

Punjab Kings के लिए करो या मरो वाला हाल

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी। पंजाब किंग्स ने 13 मैच खेलकर 6 में जीत दर्ज की है और उसके 13 अंक हैं। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो गई थी। लखनऊ सुपर जायंट्स के 13 मुकाबलों से 8 पॉइंट्स हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2026 से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मुकाबले जीते। वहीं पंजाब किंग्स को 4 मैचों में जीत नसीब हुई। दोनों टीमें मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं। 19 अप्रैल 2026 को खेले गए मुकाबले में पंजाब किग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से परास्त किया था।

Leave a Reply