SportsViral

अर्जुन तेंदुलकर का इंतजार हुआ खत्म, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 13 मैच बाद दिया डेब्यू का मौका

लगातार 13 मैच बेंच पर बैठने के बाद आखिरकार अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू का मौका मिला। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में LSG ने प्लेइंग XI में कई बड़े बदलाव किए।

अर्जुन तेंदुलकर का इंतजार हुआ खत्म, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 13 मैच बाद दिया डेब्यू का मौका
अर्जुन तेंदुलकर का इंतजार हुआ खत्म, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 13 मैच बाद दिया डेब्यू का मौका

Arjun Tendulkar got his chance to debut for LSG: आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव किए हैं।

हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा जिस फैसले की रही, वो था अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू का मौका मिलना। लगातार 13 मुकाबलों तक बेंच पर बैठने के बाद आखिरकार अर्जुन को आईपीएल 2026 में पहली बार मैदान पर उतरने का मौका मिला है। ये मैच उनके करियर के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

आखिरकार Arjun Tendulkar को मिला मौका

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) आईपीएल 2026 से पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े थे। लखनऊ ने उन्हें ट्रेड के जरिए 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, टीम कॉम्बिनेशन और लगातार बदलावों के चलते उन्हें शुरुआती 13 मुकाबलों में मौका नहीं मिल पाया।

अब जब लखनऊ की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, तब टीम मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ियों को मौका देना शुरू किया है। ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को भी खुद को साबित करने का बड़ा मंच मिल गया। उनके लिए ये सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि आईपीएल में अपनी पहचान मजबूत करने का मौका भी है।

Khabar Monkey

मुंबई इंडियंस के साथ भी ज्यादा मौके नहीं मिले

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) इससे पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। वह साल 2021 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे, लेकिन उन्हें आईपीएल डेब्यू का मौका 2023 सीजन में मिला। उस सीजन उन्होंने कुल 4 मुकाबले खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2024 में भी उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। वहीं, आईपीएल 2025 में अर्जुन पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे रहे। लगातार सीमित मौके मिलने के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें ट्रेड कर दिया और फिर लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।

Leave a Reply