सोमवार, 7 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Uttarakhand Free Online Coaching: उत्तराखंड में स्टूडेंट्स के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग, देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ​ | LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: ग्रामीण इलाकों में अब 25 दिन बाद बुक होगा गैस सिलेंडर​ | SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, दो साल बाद इस धाकड़ गेंदबाज की हुई वापसी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

LPG Cylinder Booking: ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 25 दिन बाद बुक होगा अगला सिलेंडर​

LPG Cylinder Booking: घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने LPG सिलेंडर की दोबारा बुकिंग के नियम में बदलाव किया है. अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के ग्राहक 25 दिन के अंतर के बाद नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार, 7 […]

LPG Cylinder Booking: घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने LPG सिलेंडर की दोबारा बुकिंग के नियम में बदलाव किया है. अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के ग्राहक 25 दिन के अंतर के बाद नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार, 7 सितंबर 2026 को सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को इस नियम को पूरे देश में एक समान लागू करने का निर्देश दिया है. नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

दरअसल, फरवरी 2026 में पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद LPG की सप्लाई पर दबाव बढ़ गया था. इस दौरान गैस सिलेंडर की मांग को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतर तय किया था. उस समय शहरी ग्राहकों के लिए 25 दिन, जबकि ग्रामीण ग्राहकों के लिए 45 दिन के बाद ही दोबारा LPG सिलेंडर बुक करने का नियम बनाया गया था. इसे एक अस्थायी व्यवस्था के तौर पर लागू किया गया था.

अब 25 दिन में बुक होगा अगला सिलेंडर

अब मंत्रालय के मुताबिक LPG सिलेंडर की सप्लाई की स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर हो गई है और बुकिंग का बैकलॉग भी काफी कम हुआ है. इसी को देखते हुए सरकार ने शहरी और ग्रामीण ग्राहकों के बीच अंतर खत्म करने का फैसला किया है. अब देशभर के सभी घरेलू LPG ग्राहकों के लिए सिलेंडर बुक करने का अंतर 25 दिन रहेगा. यानी ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को अब 45 दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY