बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
86 लाख करोड़ से घटकर 80 लाख करोड़ कैसे हुआ जीडीपी? ग्रोथ के आंकड़ों पर सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब​ | PCB का अल्टीमेटम: Selection Committee से 24 घंटे में मांगा जवाब, Rizwan-Imam के चयन पर मचा रार​ | Anxiety vs Heart Attack: एंग्जायटी या हार्ट अटैक? दोनों के लक्षण मिलते-जुलते, कैसे पहचानें?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रिलीज से पहले ही Mirzapur The Movie ने की करोड़ों की कमाई, 3 दिन में इतनी टिकटें बिकीं!​

मिर्जापुर द मूवी साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखकर तो यही लग रहा है। पंकज त्रिपाठी, रवि किशन और बाकी स्टार्स से सजी इस क्राइम ड्रामा फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल […]

मिर्जापुर द मूवी साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखकर तो यही लग रहा है। पंकज त्रिपाठी, रवि किशन और बाकी स्टार्स से सजी इस क्राइम ड्रामा फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

3 दिन में हजारों टिकटों की बिक्री

मिर्जापुर की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू हुई थी। बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 3 दिन में ही फिल्म की हजारों टिकटें बिक चुकी हैं। खास बात यह है कि दर्शक फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए भी जमकर टिकट बुक कर रहे हैं। इससे फिल्म की रिलीज से पहले ही अच्छी कमाई हो गई है।

एडवांस बुकिंग से कितनी हुई कमाई?

फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज इसकी एडवांस बुकिंग से साफ नजर आ रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मिर्जापुर की नेशनल चेन्स में अब तक 83 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। इन टिकटों की बिक्री से फिल्म ने करीब 2.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

हिंदी के साथ तेलुगु में भी रिलीज होगी फिल्म

पंकज त्रिपाठी स्टारर मिर्जापुर को मेकर्स हिंदी के साथ तेलुगु भाषा में भी रिलीज करने वाले हैं। फिल्म को तेलुगु में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, तेलुगु वर्जन के लिए भी टिकटों की बिक्री हुई है और फिल्म के कुल 4,866 शो रखे गए हैं।

एडवांस बुकिंग का यह आंकड़ा बताता है कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। अब देखने वाली बात होगी कि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा कलेक्शन करती है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY