सोमवार, 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Toyota का बड़ा प्लान! Glanza से Fortuner तक का बदलेगा अंदाज, जल्द आएंगी 3 नई कारें​ | ISRO के ‘बाहुबली’ रॉकेट को बनाने की रेस! L&T, अडानी समेत दिग्गज कंपनियों की नजर, स्पेस सेक्टर में बड़ा मोड़​ | परी चौक से कश्मीरी गेट… 47 KM का सफर, एक भी चेकिंग नहीं; पर्दे लगे बस में 16 साल की लड़की से दरिंदगी की कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

कमाई का बड़ा मौका! इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 मेगा IPO, बाजार से ₹1,400 करोड़ जुटाने की होड़​

दलाल स्ट्रीट पर आईपीओ की बंपर बहार जारी है. पिछले हफ्ते की जोरदार लिस्टिंग्स के बाद, इस हफ्ते भी निवेशकों के लिए कमाई के कई नए मौके खुलने जा रहे हैं. पर्पल स्टाइल लैब्स और दीपा ज्वेलर्स जैसे बड़े नामों की अगुवाई में 7 कंपनियां मिलकर ₹1,400 करोड़ से ज्यादा जुटाने के लिए अपने पब्लिक […]

दलाल स्ट्रीट पर आईपीओ की बंपर बहार जारी है. पिछले हफ्ते की जोरदार लिस्टिंग्स के बाद, इस हफ्ते भी निवेशकों के लिए कमाई के कई नए मौके खुलने जा रहे हैं. पर्पल स्टाइल लैब्स और दीपा ज्वेलर्स जैसे बड़े नामों की अगुवाई में 7 कंपनियां मिलकर ₹1,400 करोड़ से ज्यादा जुटाने के लिए अपने पब्लिक इश्यू ला रही हैं. आइए आपको भी कौन कौन सी कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं.

इन कंपनियों का आने वाला है आईपीओ

प्राइमरी मार्केट के लिए एक और व्यस्त हफ्ता आने वाला है. जिसमें तीन मेनबोर्ड और चार SME इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खुलने वाले हैं. इनसे 1,400 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाने की योजना है. इसकी तुलना में, पिछले हफ्ते 6 मेनबोर्ड और 7 SME IPO आए थे, जिनसे कुल मिलाकर 4,447 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए गए थे. इस हफ्ते खुलने वाले मेनबोर्ड IPO में पर्पल स्टाइल लैब्स सबसे बड़ा होगा, जो लगभग 680 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रहा है. इसके बाद दीपा ज्वैलर्स और रेज बिलीफ का नंबर है. SME सेगमेंट में, फार्म पीस, फाइकेम टेक्नोलॉजीज, शांति इनऑर्गेनिक और आशुतोष फाइबर बाजार में उतरेंगे.

आईपीओ की लाइन में लगी ये कंपनियां

मेनबोर्ड IPO IPO की अवधि रकम
पर्पल स्टाइल लैब्स 31 अगस्त से 2 सितंबर 680
दीपा ज्वैलर्स 1 से 3 सितंबर 459.7
रेज ऑफ बिलीफ 1 से 3 सितंबर 125
कुल मेनबोर्ड 3 1264.7
SME IPO IPO की अवधि रकम
फाइकेम टेक्नोलॉजीज 31 अगस्त से 2 सितंबर 13.8
शांति इनऑर्गेनिक्स 31 अगस्त से 2 सितंबर 44.9
आशुतोष फाइबर 31 अगस्त से 2 सितंबर 53.5
फार्म पीस 1 से 3 सितंबर 30.4
कुल SME 4 142.6

इस हफ्ते ये आईपीओ होंगे बंद

पिछले हफ्ते खुले तीन मेनबोर्ड IPO प्रायोरिटी ज्ववेल्स, ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस और ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज इस हफ्ते बंद हो जाएंगे. जिन पांच कंपनियों ने पिछले हफ्ते अपने IPO पूरे किए ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज, हाईटेक इंजीनियर्स, स्काईवेज एयर सर्विसेज, सिम्बायोटेक फार्मालैब और अन्नू प्रोजेक्ट्स उनकी लिस्टिंग इस हफ्ते होनी है. SME सेगमेंट में, पलक टेक्नोलॉजीज, कम्प्लीट स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट इंडिया और क्विक फोरेंसिक सॉल्यूशंस के IPO इस हफ्ते बंद हो जाएंगे. सुमैक्स इंजीनियरिंग, ABH हेल्थकेयर और मधुर निट क्राफ़्ट्स, जिन्होंने पिछले हफ्ते अपने IPO पूरे किए थे, उनकी लिस्टिंग इस हफ्ते होनी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY