सोमवार, 7 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Sehat Samvad 2026: साइलेंट किलर है मोटापा….लोग इसे कैसे डील करते हैं लोग? डॉक्टर ने बताया​ | शराब से शबाब तक: पटाया में US सैनिकों की ‘लिबर्टी’, लड़कियों संग मौज करते दिखे 5000 अमेरिकी सैनिक​ | Ishan Kishan का तूफानी दोहरा शतक, Kushagra ने भी जड़ा शतक; Duleep Trophy Final में East Zone का दबदबा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, दो साल बाद इस धाकड़ गेंदबाज की हुई वापसी​

SA vs AUS ODI Series: साउथ अफ्रीका ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 24 से 30 सितंबर तक खेली जाएगी और इस दौरान कुल तीन वनडे मुकाबले होंगे। इस टीम में सबसे […]

SA vs AUS ODI Series: साउथ अफ्रीका ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 24 से 30 सितंबर तक खेली जाएगी और इस दौरान कुल तीन वनडे मुकाबले होंगे।

इस टीम में सबसे बड़ी खबर युवा तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी की वापसी रही है। 25 साल के कोएत्जी ने साउथ अफ्रीका के लिए अपना आखिरी वनडे मुकाबला 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खेला था। इसके बाद वह लंबे समय तक वनडे टीम का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें फिर से टीम में शामिल किया गया है।

कोएत्जी की वापसी इसलिए भी अहम रहेगी क्योंकि साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए कोएत्जी पर भरोसा जताया है। कोएत्जी के आने के बाद साउथ अफ्रीका का पेस अटैक मार्को यानसेन, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, क्वेना मफाका, ओटनील बार्टमैन और जेराल्ड कोएत्जी के आसपास नजर आएगा। 

इस सीरीज की शुरुआत 24 सितंबर को डरबन के हॉलीवुडबेट्स किंग्समीड स्टेडियम में होगी। इसके बाद दोनों टीमें दूसरे वनडे के लिए 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग जाएंगी, जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा।

तीनों मुकाबलों में साउथ अफ्रीका की कप्तानी टेम्बा बावुमा करेंगे। वहीं टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर की भी वापसी हुई है। खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ी फिलहाल साउथ अफ्रीका के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं, फिर भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

टेम्बा बावुमा , ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, जेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY