LPG Connection Name Change: आज के समय में लगभग हर घर में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। आज के दौर में माइक्रोबेव, इंडेक्शन जैसी सुविधा होने के बाद भी सबसे ज्यादा LPG गैस का इस्तेमाल करते है। ऐसे में LPG कनेक्शन आमतौर पर परिवार के किसी एक सदस्य के नाम पर होता है, लेकिन कई बार अगर कनेक्शनन धारक के नाम गलत हो जाए या उसकी मौत हो जाए या किसी और वजह से गैस कनेक्शन किसी दूसरे सदस्य के नाम पर ट्रांसफर कराना पड़े। तो लोगों को समझ नहीं आता क्या करें, ऐसे में आइए जानते हैं कि LPG गैस कनेक्शन में नाम बदलने की पूरी प्रोसेस ?

नाम बदलने के लिए जरुरी दस्तावेज
एलपीजी गैस कनेक्शन में नाम बदलने या ट्रांसफर करने के लिए अलगअलग दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
1. केवाईसी फॉर्म
2. पहचान प्रमाण जैसेआधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट।
3. आधार कार्ड, बिजली बिल, पानी का बिल या रेंट एग्रीमेंट।
4. गैस कनेक्शन की मूल कॉपी
5. गैस पासबुक / DGCC बुक
6. मृत्यु प्रमाण पत्र
7.नए धारक की पासबुक या रद्द चेक
8. अनापत्ति प्रमाण पत्र
9. पासपोर्ट साइज फोटो
गैस कनेक्शन में नाम बदलने की Process?
गैस कनेक्शन में नाम बदलने या सही करने की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है।
ऑनलाइन Process
1. अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप को डाउनलोड करें या उनकी वेबसाइट पर जाएं।
2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप में लॉगिन करें।
2. मेनू या सर्विस सेक्शन में जाकर ‘Name Change’ या ‘Connection Transfer’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
3. सही नाम दर्ज करें और पहचान प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी अपलोड करें।
4. रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद 1 से 2 दिन के भीतर नाम अपडेट हो जाता है। यह प्रक्रिया आम तौर पर मुफ्त होती है।
ऑफलाइन ऐसे करवा सकते नाम Change
1. अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाएं।
2. वहां से Name Change / Transfer Form लें और भरें।
3. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सहीसही भरें और जरुरी दस्तावेज, फोटो के साथ हस्ताक्षर करके फार्म समिट कर दें।
4. वितरक आपके दस्तावेजों की जांच करेगा। यदि कोई निर्धारित शुल्क या सिक्यूरिटी डिपॉजिट लागू होता है, तो उसका भुगतान करें।
5. प्रक्रिया पूरी होने और वेरिफिकेशन के बाद नए नाम पर अपडेटेड सब्क्रिप्शन वाउचर जारी कर दिया जाता है