बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
एक ब्रांड एक दवा, MRP अलग-अलग…यूपी FSDA की जांच में सामने आया बड़ा गोलमाल​ | 2 महीने बाद में होनी थी प्रेमिका की शादी, प्रेमी ने सिर में मारी गोली; चाचा से बोला- तेरी भतीजी को मार दिया​ | चलते ही सांस फूलना और सीने में दर्द? हार्ट की इस नस में हो सकता है ब्लॉकेज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

High Electricity Bill: बिजली कनेक्शन लेते समय कर दी ये गलती तो हर महीने आएगा ज्यादा Bill, जान लें Load का नियम​

High Electricity Bill: आपकी एक छोटी सी गलती और बिजली का बिल आसमान छू सकता है। अगर आप बिजली कनेक्शन लेते समय एक छोटी सी गलती कर देते हैं, तो कम बिजली इस्तेमाल के बाद भी आपको BILL ज्यादा देना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि किन किन गलतियों से बिजली का बिल […]

High Electricity Bill: आपकी एक छोटी सी गलती और बिजली का बिल आसमान छू सकता है। अगर आप बिजली कनेक्शन लेते समय एक छोटी सी गलती कर देते हैं, तो कम बिजली इस्तेमाल के बाद भी आपको BILL ज्यादा देना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि किन किन गलतियों से बिजली का बिल बढ़ सकता है। 

कम बिजली Use फिर भी बिल आया ज्यादा?

कई बार लोग तय लोड से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने या गलत लोड क्षमता चुनने पर फिक्स चार्ज और पेनल्टी के कारण बिजली बिल बहुत ज्यादा आने लगता है। 

दरअसल, बिजली बिल कनेक्शन के लोड पर भी निर्भर करता है। ऐसे में हम घर में बिजली कनेक्शन लेते समय वाट तय कर देते हैं, लेकिन फिर हमारे घर में धीरे धीरे इलेक्ट्रिक समान जैसे कूलर, एसी, फ्रिज जैसे उपकरण लाते हैं, इससे हमने जो वाट तय किया उससे ज्यादा बिजली खर्च होने लगती है। ऐसे में बिल एक्ट्रा आने लगता है।

 तय वाट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल..बढ़ेगा चार्ज?

विभिन्न राज्यों में 3 किलोवाट के घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए फिक्स चार्ज और अतिरिक्त कनेक्शन या प्रोसेसिंग चार्ज अलगअलग होते हैं, जो संबंधित राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा तय किए जाते हैं। ऐसे में तय किलोवाट से ज्यादा बिजली खपत होने पर देश के अलगअलग राज्यों में बिजली वितरण कंपनियां अपने नियमों के अनुसार फिक्स चार्ज, पेनल्टी या लोड बढ़ाने का शुल्क लेती हैं। 
 
मध्यप्रदेश  

मध्य प्रदेश में 3 किलोवाट के स्वीकृत लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त लोड सरचार्ज और यूनिट खपत के हिसाब से हर महीने लगभग ₹200 से ₹600 तक या उससे अधिक का अतिरिक्त बिल आ सकता है।

हरियाणा 

तय लोड के 110 फीसदी तक कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगता है। अगर लोड 110 से 115 फीसदी के बीच आता है, तो कुल बिजली बिल शुल्क पर 20 फीसदी सरचार्ज लगाया जाता है। 115 फीसदी से ज्यादा होने पर 25 फीसदी सरचार्ज का प्रावधान है। 

मान लिजिए कि, अगर किसी उपभोक्ता का स्वीकृत लोड 5 किलोवाट है, तो 110 फीसदी यानी 5.5 किलोवाट तक का उपयोग बिना सरचार्ज के किया जा सकता है। 

स्टैंडबाय मोड से भी बढ़ता है Electricity bill

अक्सर हम टीवी, एसी, कूलर , वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव , सेटटॉप बॉक्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते है, लेकिन इनके इस्तेमाल के बाद दीवर में लगे मुख्य पावर से बंद करने के बजाह हम सिर्फ रिमोट से बंद कर देते और सोचते हैं कि उपकरण पूरी तरह बंद हैं। इस स्थिति को तकनीकी भाषा में ‘स्टैंडबाय मोड’ या ‘फैंटम लोड’ कहा जाता है।  लेकिन ऐसा करने से लगातार बिजली की खपत होती रहती है और बिजली का बिल बढ़ जाता है। 

क्या है Solution ?

1. जरूरत के अनुसार बिजली ऑफिस में अपना लोड बढ़वाएं ।

2. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एसी, हीटर और मोटर एक साथ चालू न रखें।

3. हर महीने बिजली मीटर की जांच करें और रीडिंग लें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY