शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
रातभर अफवाह, सुबह एक्शन… सहारनपुर में मस्जिद पर क्यों चला बुलडोजर? समझिए पूरा विवाद​ | Sea Buckthorn Nutrition: सी बकथॉर्न में कितने होते हैं विटामिन-मिनरल, पीएम मोदी भी करते हैं इसे डाइट में शामिल​ | Nepal Floods Update: नेपाल के दार्चुला में लैंडस्लाइड के बाद निचले इलाकों में अलर्ट, बाढ़ में अब तक 1300 से ज्यादा की मौत, त्रिशूली से 3 भारतीयों का रेस्क्यू , 5 हजार लापता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kerala Road Accident: केरल के त्रिशूर में लॉरी से टकराई कार, 8 की मौत, मृतकों में इंजीनियरिंग छात्र भी शामिल​

Kerala Road Accident: के त्रिशूर जिले से शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सामने आया। कैपामंगलम के पनंबिकुन्नू इलाके में सड़क किनारे खड़ी लॉरी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब […]

Kerala Road Accident: के त्रिशूर जिले से शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सामने आया। कैपामंगलम के पनंबिकुन्नू इलाके में सड़क किनारे खड़ी लॉरी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 11:40 बजे हुआ। कार तमिलनाडु नंबर की थी और उसमें सवार ज्यादातर लोग डिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

लॉरी में पीछे से जा घुसी कार

बताया जा रहा है कि कार गुरुवायुर की ओर से कोडुंगल्लूर जा रही थी। पनंबिकुन्नू सेंटर के पास कार सड़क किनारे खड़ी मालवाहक लॉरी के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और दमकलबचाव दल ने काफी मशक्कत की। शवों को निकालने के लिए कार के हिस्सों को काटना पड़ा।

ये भी पढ़ें:  

त्रिशूर मेडिकल कॉलेज भेजे गए शव

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस अब मृतकों की पहचान करने के साथ ही हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में कार के लॉरी से पीछे से टकराने की बात सामने आई है। हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY