बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
दिशा सालियान केस में बड़ा फैसला​ | अमेरिकी रक्षा प्रोजेक्ट का दिखाया सपना, कंपनियों से कथित तौर पर ऐंठे ₹1,000 करोड़; 3 गिरफ्तार|​ | सुकून से सो सकेंगे नोएडा के लोग, बेडरूम तक नहीं आएगी गाड़ियों की आवाज… भंगेल एलिवेटेड रोड पर लगेगा हाईटेक बैरियर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

टेंशन में टीम इंडिया, Hardik Pandya को लगी नई चोट; जान लो अफगानिस्तान टी20 सीरीज में खेलेंगे या नहीं?​

  Hardik Pandya Injury: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या BCCI के COE में समय बिताकर अपनी फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि वो जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे और अफगानिस्तान टी20 सीरीज में खेलते नज़र आएंगे। हालांकि हार्दिक का इंतज़ार एक बार […]

 

Hardik Pandya Injury: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या BCCI के COE में समय बिताकर अपनी फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि वो जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे और अफगानिस्तान टी20 सीरीज में खेलते नज़र आएंगे। हालांकि हार्दिक का इंतज़ार एक बार फिर बढ़ गया है। उन्हें नई चोट लगी है जिसने भारतीय टीम की भी टेंशन बढ़ा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पांड्या को ट्रेनिंग के दौरान पैर में हल्की चोट आई है। यही कारण है अब वो अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर शुरू होने वाली टी20 सीरीज में शायद भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। खबर के अनुसार एक सूत्र ने हार्दिक की फिटनेस पर बयान दिया है।

सूत्र ने कहा, “हार्दिक बिना किसी परेशानी के प्रैक्टिस कर रहे थे, लेकिन पैर में हल्की चोट के कारण उन्हें गेंदबाज़ी ना करने की सलाह दी गई है। वह जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज काफी करीब है। इस सीरीज के शुरू होने तक शायद हार्दिक पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर पाएंगे। उन्हें बल्लेबाज़ी और मूवमेंट में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उन्हें 100 प्रतिशत फिट घोषित करने से पहले खुद भी पूरी तरह आश्वस्त होना चाहता है।”

गौरतलब है कि 32 वर्षीय हार्दिक पांड्या ने साल 2026 में मार्च के महीने में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। ये ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल था जिसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात देकर चैंपियन का ताज पहना था। इस मुकाबले में हार्दिक ने 13 गेंदों पर 18 रन बनाए थे और 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट चटकाया था।

हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए लिमिटेड ओवर क्रिकेट के बेहद ही अहम सदस्य हैं। वो देश के लिए अब तक 11 टेस्ट, 94 वनडे और 138 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। यही वज़ह है BCCI के COE में उनकी जमकर देखरेख हो रही है और कोई भी उनकी फिटनेस पर रिस्क नहीं लेना चाहता।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY