शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पिता अकबर से की बगावत, फिर भी बना बादशाह, सलीम से जहांगीर बनने की पूरी कहानी​ | MLC चुनाव: आगरा में 3 बूथों पर फिर होगी वोटिंग, सपा उम्मीदवार ने लगाए थे बूथ कैप्चरिंग के आरोप​ | Healthy Atta for Roti: रोज गेहूं की रोटी खाकर हो गए हैं बोर? डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी रोटियां​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Karwa Chauth Sargi 2026: पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं सरगी में क्या खाएं? दिनभर बनी रहे एनर्जी​

Karwa Chauth Sargi 2026: करवा चौथ का पर्व जल्द ही आने वाला है। यह पर्व शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। जिन महिलाओं का यह पहला करवा वो बहुत एक्साइटेट रहती है। इस दिन महिलाएं व्रत रहती हैं और सोलह श्रृंगार करके पूजा करती है। लेकिन व्रत से पहले भी एक रस्म होती […]

Karwa Chauth Sargi 2026: करवा चौथ का पर्व जल्द ही आने वाला है। यह पर्व शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। जिन महिलाओं का यह पहला करवा वो बहुत एक्साइटेट रहती है। इस दिन महिलाएं व्रत रहती हैं और सोलह श्रृंगार करके पूजा करती है। लेकिन व्रत से पहले भी एक रस्म होती है, जिसमें सास अपनी बहू को खाने के लिए कुछ चीजे और श्रृंगार का सामान थाली में सजाकर देती हैं, जिसे सरगी कहते हैं। लेकिन जो महिलाएं पहली बार व्रत रह रही हैं, उनके लिए सरगी में ऐसी खाने की चीजें शामिल करनी चाहिए, जिससे महिलाओं में दिनभर एनर्जी बनी रहे। तो आइए जानते हैं सरगी में क्या खाना चाहिए?

 

Karwa Chauth Sargi में कौन से Fruits करें शामिल?

सरगी की थाली में केला, सेब, पपीता और अपनी पसंद के दूसरे मौसमी फल शामिल कर सकती हैं। फलों से शरीर को पानी, फाइबर और जरूरी विटामिन मिलते हैं। इससे शरीर को ऊर्जा देने और पेट को भरा हुआ महसूस कराने में मदद मिल सकती है।  

वहीं ड्राई फ्रूट्स में बादाम, अखरोट, किशमिश और दूसरे मेवे सरगी में रख सकते हैं। इनमें ऊर्जा, अच्छी वसा और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप अपनी भूख और खानपान की जरूरत के अनुसार इनका सेवन कर सकती हैं। हालांकि, मेवों की मात्रा संतुलित रखना जरूरी है।

सरगी में कैसा नाश्ता करें?

आप सरगी में पनीर पराठा, पनीर भुर्जी, बेसन का चीला, या घर का बना दही और दूध शामिल कर सकती हैं। क्योंकि इनमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है और प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और दोपहर में होने वाली थकान से बचाता है। 

वहीं, बहुत ज्यादा तलाभुना और नमकीन भोजन खाने से बचें, क्योंकि इससे प्यास अधिक लग सकती है।

सरगी में मिठाई कितनी मात्रा में खानी चाहिए?

करवा चौथ की सरगी में फेनियां, खीर और मिठाई खाने की परंपरा कई परिवारों में है। आप अपनी पसंद के अनुसार थोड़ी मात्रा में मिठाई खा सकती हैं।

सरगी खाने का सही समय क्या है?

परंपरा के मुताबिक, सरगी सूर्योदय से पहले खाई जाती है। इसका समय स्थानीय रीतिरिवाजों और परिवार की परंपरा के अनुसार अलगअलग हो सकता है। इसलिए अपने शहर में सूर्योदय का समय पहले से पता कर लें। सरगी खाते समय पर्याप्त पानी पीना चाहिए, खासकर उन महिलाओं के लिए जो इसके बाद निर्जला व्रत रखती हैं।

 किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो सरगी में जरूरत से ज्यादा खाना सही नहीं है। अपनी भूख के अनुसार संतुलित और पौष्टिक भोजन करें। व्रत शुरू होने से पहले पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखने का ध्यान रखें।

अगर आप गर्भवती हैं, मधुमेह से पीड़ित हैं या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं, तो व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।  

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY