Saturday, April 25, 2026
Entertainment

Kartik Aaryan Upcoming Movie: 57 महीने बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, डायरेक्टर भी बदल गया

Kartik Aaryan Upcoming Movie: कार्तिक आर्यन आज के समय में बॉलीवुड के एक बड़े एक्टर हैं और कई मेकर्स की पहली पसंद भी. उनके पास काम की कोई कमी नहीं है. इसी साल डायेरक्टर अनुराग बसु के साथ उनकी एक रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म आने वाली है, जिसमें उनके साथ श्रीलीला हैं. साथ ही अगले साल 12 फरवरी को उनकी ‘नागजिला’ भी रिलीज होगी. अब कार्तिक की एक और फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. हालांकि, ये कोई नई फिल्म नहीं है बल्कि एक पुरानी फिल्म है, जो सालों से अटकी पड़ी थी. उस फिल्म का नाम है ‘कैप्टन इंडिया’.

Kartik Aaryan Upcoming Movie: 57 महीने बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, डायरेक्टर भी बदल गया
Kartik Aaryan Upcoming Movie: 57 महीने बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, डायरेक्टर भी बदल गया

जुलाई 2021 में कैप्टन इंडिया का ऐलान हुआ था. हालांकि, अनाउंसमेंट के बाद कुछ दिक्कतें आईं और ये फिल्म होल्ड पर चली गई थी. हालांकि, 57 महीने के बाद अब कैप्टन इंडिया की रिलीज डेट अनाउंस हुई है. फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार ‘कैप्टन इंडिया’ 13 अगस्त 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

कब तक शुरू होगी शूटिंग?

जब साल 2021 में इस फिल्म की घोषणा हुई थी तो उस समय हंसल मेहता इस पिक्चर को डायरेक्टर करने वाले थे, लेकिन अब डायरेक्शन की कमान शिमित अमीन के हाथों में हैं, जिन्होंने शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’ को भी डायरेक्ट किया था. माना जा रहा है कि इसी साल के सेकेंड हाफ में कैप्टन अमेरिका की शूटिंग शुरू होगी और फिर अगले साल स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

रिलीज डेट सामने आने के बाद कार्तिक के फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं, क्योंकि सालों से फैंस को उनकी इस पिक्चर का इंतजार था, जो अब पूरा होता दिख रहा है. हालांकि, फिल्म को लेकर अभी ज्याद जानकारी सामने नहीं आई है. ये पिकचर T-सीरीज और एक्टर हरमन बावेजा की कंपनी बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है.

इस फिल्म के इंतजार में फैंस

फिलहाल कार्तिक के फैंस को डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ उनकी फिल्म का इंतजार है. फिल्म इसी साल आएगी, लेकिन अभी रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है. साथ ही अभी फिल्म का टाइटल अनाउंस होना भी बाकी है. फिलहाल उस फिल्म को ‘तू मेरी जिंदगी है’ कहा जा रहा है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply