Saturday, April 25, 2026
Entertainment

Priyadarshan Comedy Movie: भूल भुलैया और भूत बंगला भी भूल जाएंगे, अगर देख ली प्रियदर्शन की 8.2 रेटिंग वाली ये कॉमेडी फिल्म, Youtube पर मिले 379 मिलियन व्यूज

Priyadarshan Best Comedy Film on Youtube: फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक मूवीज दी हैं. प्रियदर्शन को सबसे बेहतरीन कॉमेडी निर्देशकों में से एक माना जाता है. उन्होंने ‘भूल भुलैया’, ‘हंगामा’, ‘गरम मसाला’ से लेकर ‘भागम भाग’ तक कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं. उनकी फिल्में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, कन्फ्यूजन और शानदार कलाकारों के लिए जानी जाती हैं. इन दिनों प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी मूवी ‘भूत बंगला’ थिएटरों में छाई हुई है, जिसे ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म को IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली है. हम आपको प्रियदर्शन की एक ऐसी कॉमेडी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 8.2 रेटिंग मिली है.

Priyadarshan Comedy Movie: भूल भुलैया और भूत बंगला भी भूल जाएंगे, अगर देख ली प्रियदर्शन की 8.2 रेटिंग वाली ये कॉमेडी फिल्म, Youtube पर मिले 379 मिलियन व्यूज
Priyadarshan Comedy Movie: भूल भुलैया और भूत बंगला भी भूल जाएंगे, अगर देख ली प्रियदर्शन की 8.2 रेटिंग वाली ये कॉमेडी फिल्म, Youtube पर मिले 379 मिलियन व्यूज

प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्मों का कितना क्रेज है, ये तो सभी जानते हैं. उनके करियर में एक से बढ़कर एक कॉमेडी मूवीज शामिल हैं, जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. अगर आपको भी प्रियदर्शन की कॉमेडी मूवीज पसंद हैं, तो हम आपको उनकी ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे रिलीज हुए 16 साल हो चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज अभी भी लोगों में है.

प्रियदर्शन की बेस्ट कॉमेडी फिल्म

जब प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्मों की बात की जाती हैं, तो उसमें ‘भूल भुलैया’ का नाम जरूर लिया जाता है. लेकिन इससे पहले प्रियदर्शन एक ऐसी फिल्म लेकर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी. लेकिन बाद में यही फिल्म कल्ट क्लासिक मूवीज की लिस्ट में शुमार हो गई. हम बात कर रहे हैं प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ की. 31 मार्च 2000 को थिएटरों में रिलीज हुई इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी ने चारों ओर हल्ला मचा दिया था.

हेरा फेरी कास्ट

‘हेरा फेरी’ को एजी फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, तब्बू, असरानी, ओम पुरी, मुकेश खन्ना और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म का म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था. अगर आपने प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म को देख लिया तो आपके हंसते-हंसते पेट में दर्द हो जाएगा. दिलचस्प बात ये है कि आप इस फिल्म को फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

हेरा फेरी बजट और कलेक्शन

‘हेरा फेरी’ बॉक्स ऑफिस पर एक हिट फिल्म थी. हालांकि, शुरुआत में ये एक ‘स्लो स्टार्टर’ थी और पहले कुछ शो फ्लॉप रहे थे. लेकिन शानदार वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते ये फिल्म कल्ट-क्लासिक बन गई. लगभग 7.50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.36 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं, वर्ल्डवाइड ‘हेरा फेरी’ ने 17.8 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म का अभी भी लोगों में इतना क्रेज है कि इसे यूट्यूब पर 379 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 2.8 मिलियन लोग इसे लाइक कर चुके हैं.

प्रियदर्शन की ये कॉमेडी फिल्म न सिर्फ उस साल की बेस्ट कॉमेडी थी, बल्कि आज के समय की सबसे पॉपुलर मीम-बेस्ड ‘कल्ट कॉमेडी’ फिल्मों में से एक मानी जाती है. शुरुआती खराब प्रदर्शन के बाद, फिल्म की पॉपुलैरिटी ने इसे साल 2000 की 14वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया था.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply