पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 18 सालों से फैंस का मनोरंजन कर रहा है. इस शो को फैंस काफी पसंद करते हैं. वो बात अलग है कि इसके नए एपिसोड्स को पहले की तरह रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है लेकिन इसके पुराने एपिसोड्स अब भी खूब पसंद किए जाते हैं.

शो में सारे किरदार काफी सक्सेसफुल रहे हैं और लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. इन्हीं किरदारों में से एक किरदार पोपटलाल का भी है. पोपटलाल एक वरिष्ठ पत्रकार हैं लेकिन शोक के करीब 2 दशक बीतने के बाद भी उनकी शादी नहीं हुई है. शो में ये रोल श्याम पाठक ने प्ले किया है.
हाल ही में फिर से उनकी शादी को लेकर चर्चा उठी. फैंस आमतौर पर उनकी शादी से जुड़े सवाल मेकर्स से पूछते रहते हैं. शो में उनकी शादी को भुनाते हुए कई एपिसोड्स बनाए गए हैं लेकिन पोपटलाल के हाथ हमेशा निराशा ही लगी. मगर श्याम पाठक के साथ ऐसा नहीं है.
मतलब पोपटलाल का रोल प्ले करने वाले श्याम पाठक रियल लाइफ में मैरिड हैं और ‘फैमिली मैन’ हैं. उन्होंने रश्मि पाठक से साल 2003 में शादी की थी. मतलब कि शो का हिस्सा बनने से 6 साल पहले ही पोपटलाल शादी के बंधन में बंध गए थे.
पोपटलाल की शादी को 23 साल हो चुका है और वे 3 बच्चों के पिता भी हैं. वे अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बातें करते हैं और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपने किरदार के बारे में भी अपने विचार रखते रहते हैं.
श्याम पाठक ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की तालीम हासिल की है और इस शो से जुड़ने से पहले वे मंदारिन फिल्म लस्ट कॉशन में भी नजर आए हैं. टीवी शोज की बात करें तो वे जस्सी जैसी कोई नहीं और सुख बाई चांस नाम के सीरियल से भी जुड़ चुके हैं.





