Khalnayak Returns: “तो फिर मेरी भी चेतावनी सुन लीजिए राम बाबू. जिसे आप राक्षस कहते हैं, उसे मैं गुरु मानता हूं. और उस गुरु की कसम, आज से ठीक पांच दिन बाद मैं आपकी जेल से भाग जाऊंगा. 10 अक्टूबर, रात 10 बजे बल्लू आपकी जेल से गायब…” ये लाइन सुनते ही साल 1993 में आई संजय दत्त की फिल्म ‘खलनायक’ की याद आती है, जिसे सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. और अब 33 सालों के बाद उसी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बन रहा है. यानी ‘खलनायक 2’, जिसे मेकर्स ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ का नाम दिया है. इस अपकमिंग फिल्म का एक टीजर वीडियो भी जारी कर दिया गया है.

टीजर वीडियो में एक आदमी जख्मी हालत में जमीन पर पड़ा दिखाई देता है. उसके बाद संजय दत्त की एंट्री होती है. वो उस आदमी के पास जाते हैं. आदमी काफी डरा हुआ दिख रहा है. संजय दत्त उसके पास जाकर सिगार जलाते हैं और फिर बैकग्राउंड में खलनायक का टाइटल ट्रैक बजता है. संजय दत्त उस आदमी से कहते हैं, “बोला था न, 10 अक्टूबर, रात के 10 बजे बल्लू जेल से फुर्र”. उसके बाद संजय दत्त ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’ वाला गाना गाते हैं.
यहां देखें ‘खलनायक रिटर्न्स’ का टीजर
इस टीजर वीडियो में का लुक काफी धांसू लग रहा है. टीजर ने तमाम फैंस को इस फिल्म के लिए एक्साइटेड कर दिया है. वीडियो शेयर करते हुए संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा, “कुछ कहानी कभी खत्म नहीं होती है, दोबारा शुरू होती है. खलनायक रिटर्न्स.” टीजर वीडियो की लॉन्चिंग के लिए मुंबई में एक इवेंट का आयोजन हुआ था, जहां संजय दत्त से ये भी सवाल हुआ कि इस फिल्म में पहले पार्ट की लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित दिखेंगी या उनका कैमियो होगा. पर इस सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
View this post on Instagram
–
‘वास्तव 2’ पर भी अपडेट
इवेंट में संजय दत्त ने एक और खास जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि साल 1999 में आई फिल्म ‘वास्तव’ के सीक्वल पर भी काम चल रहा है. बहरहाल, ‘खलनायक रिटर्न्स’ का टीजर सामने आते ही फैंस ये भी पूछने लगे कि ये फिल्म कब तक रिलीज होगी, लेकिन अभी रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. देखना होगा कि मेकर्स कब तक रिलीज डेट की घोषणा करते हैं.





