मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Cyclone Arnab: उड़ानें रद्द, 90 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल और स्कूल-कॉलेज बंद… चक्रवात अर्नब से जुड़े बड़े अपडेट्स​ | इलेक्ट्रिक स्कूटरों को प्रोडक्शन बढ़ाएगी ये कंपनी, हर महीने 18,000 यूनिट का होगा इजाफा​ | ग्लोबल एनर्जी मार्केट में भारत की धाक! अगले साल भारतीय डीजल का निर्यात मिटाएगा दुनिया भर का संकट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Cyclone Arnab: ओडिशा-आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद, 125 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 53 ट्रेनें भी रद्द​

: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अर्नब और ओडिशा में अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तूफान 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तट के पास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच टकरा सकता है। ऐसे में हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंके […]

: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अर्नब और ओडिशा में अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तूफान 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तट के पास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच टकरा सकता है। ऐसे में हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

तूफान के खतरे को देखते हुए तटीय इलाकों में राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, राहत शिविर तैयार रखने और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। एहतियात के तौर पर रेलवे ने 53 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

कहां है चक्रवात अर्नब और कब पहुंचेगा तट पर?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार, 27 अक्टूबर की सुबह चक्रवात अर्नब पश्चिममध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय था। यह पिछले छह घंटों में करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमउत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ा।  का अनुमान है कि तूफान मंगलवार शाम तक इसी दिशा में बढ़ेगा और इसके बाद उत्तरपश्चिम की ओर मुड़ सकता है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तट को पार करने की संभावना है।

Cyclone Arnab 2026: क्या Andhra Pradesh में तबाही मचाएगा चक्रवात अर्नब?? NDRF की 10 टीमें तैनात#CycloneArnab #AndhraPradeshWeather #MPWeather #ChhattisgarhWeather #CycloneAlert pic.twitter.com/ATLCg7PB4M

— Bansal News Official October 27, 2026

तूफान के तट से टकराने के दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। IMD ने ज्वार के सामान्य स्तर से लगभग 1 से 1.5 मीटर तक ऊंचे तूफानी ज्वार की आशंका जताई है। इससे काकीनाडा और यानम के आसपास के निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा है।

आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर तैयारी

#WATCH | Vijayawada, Andhra Pradesh: On the Cyclone Arnab, K Nagaratna, Director of state IMD, says, “Cyclonic storm Arnab has been intensified into a very severe cyclonic storm on 26th night and today it lies over 15.9 degrees north latitude and 84.8 degrees east longitude and… pic.twitter.com/jCoj432u3g

— ANI October 27, 2026

चक्रवात को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने राहत और बचाव के इंतजाम तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को समय पर चेतावनी जारी करने और नुकसान कम करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। समुद्र तटों पर लोगों की आवाजाही रोकने और मंगलवार दोपहर से तटीय सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित करने की तैयारी है।

गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में पहुंचाने की तैयारी 

प्रशासन करीब 4,711 गर्भवती महिलाओं को संवेदनशील इलाकों से निकालकर स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, समुद्र में गए सभी मछुआरे सुरक्षित लौट आए हैं। सरकार ने राहत और आपातकालीन कार्यों के लिए 20 जिलों को कुल 27 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इनमें सात जिलों बापटला, कृष्णा, कोनसीमा, पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी, काकीनाडा और अनकापल्ली को 22 करोड़ रुपए दिए गए हैं। बाकी 13 जिलों को 11 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में NDRF की 15 टीमें तैनात की गई हैं। काकीनाडा, कोनसीमा, राजमहेंद्रवरम, एलुरु और मछलीपट्टनम समेत कई जगहों पर बचाव दलों को तैयार रखा गया है। यानम में भी दो टीमें तैनात हैं। इसके अलावा 1,763 चक्रवात राहत केंद्रों की पहचान की गई है और जिलों तथा मंडलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। भारी बारिश के कारण तांडवा, रायवाड़ा और येलेरू समेत छह जलाशयों के पूरी क्षमता तक भरने की आशंका है। ऐसे में प्रशासन जलस्तर पर भी नजर रख रहा है।

ओडिशा में स्कूलकॉलेज बंद, NDRF की टीमें तैनात

चक्रवात अर्नब के असर से ओडिशा के पुरी में भारी बारिश और जलभराव स्कूल बंद

ओडिशा के पुरी जिले में चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का फैसला… pic.twitter.com/RXcbN5Nv4E

— Bansal News Official October 27, 2026

चक्रवात का मुख्य प्रभाव आंध्र प्रदेश के तट पर पड़ने का अनुमान है, लेकिन ओडिशा में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। राज्य के कुछ इलाकों में हवा के झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। गंजाम, गजपति, रायगड़ा, मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगपुर जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का फैसला लिया गया है। गंजाम में आंगनवाड़ी केंद्र 27 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे।

#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: On the Cyclone Arnab, Director, IMD Bhubaneswar Manorama Mohanty says, “… Now it is about 380 km south of Gopalpur, and it is very likely to move westnorthwestward till evening of today, 27th October, and thereafter it is very likely to move… pic.twitter.com/h3KDNAzJhy

— ANI October 27, 2026

प्रशासन ने मछली पकड़ने पर रोक लगाने के साथ संवेदनशील इलाकों में समुद्र तटों, पहाड़ियों, झरनों, बांधों और अन्य पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी है। निचले इलाकों और पूर्वी घाट के भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तैयारियों की निगरानी के लिए आठ मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य में ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स की 24 टीमें और NDRF की छह टीमें तैनात की गई हैं। प्रभावित जिलों में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिए गए हैं। किसानों को 80 से 85 प्रतिशत तक पक चुकी फसल काटकर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

53 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने बनाया 24 घंटे का कंट्रोल रूम

चक्रवात के खतरे को देखते हुए साउथ कोस्ट रेलवे ने 24 घंटे सक्रिय रहने वाला कंट्रोल रूम बनाया है। एहतियात के तौर पर 53 ट्रेनें रद्द की गई हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। रेलवे ने संवेदनशील पुलों, पटरियों, यार्ड और सिग्नलिंग सिस्टम की निगरानी बढ़ा दी है। जरूरी स्थानों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है और आपातकालीन मरम्मत के लिए सामग्री तैयार रखी गई है।

प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क और रद्द ट्रेनों के यात्रियों को रिफंड देने के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाने की तैयारी है। यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए खानपान की पर्याप्त व्यवस्था, मेडिकल टीमें, एंबुलेंस और वैकल्पिक बिजली आपूर्ति भी तैयार रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का अनुमान

#WATCH | Rough sea conditions prevail in Andhra Pradesh’s Visakhapatnam, as an effect of Severe Cyclonic Storm ‘Arnab’ over over the westcentral Bay of Bengal. It is likely to cross the coast near Yanam, between Bapatla and Visakhapatnam, by tomorrow morning. pic.twitter.com/Pz61IPDrCK

— ANI October 27, 2026

चक्रवात का असर पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 से 30 अक्टूबर के बीच दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा और पुरुलिया में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, उपहिमालयी क्षेत्र के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका है। दार्जिलिंग के लिए भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट 

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी 28 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश, गरजचमक और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए एहतियाती दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। फिलहाल सबसे ज्यादा सतर्कता आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में बरती जा रही है। प्रशासन का जोर समय रहते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और चक्रवात के दौरान जानमाल के नुकसान को कम करने पर है।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY