Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Jackie Shroff Video: रहने दे भाई, घर जाओ… आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे जैकी श्रॉफ किसपर भड़क उठे?

Jackie Shroff Video: 8 दशक तक भारत को एक से बढ़कर एक गाने देने वालीं आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 12 अप्रैल को उनका निधन हुआ और 13 अप्रैल को मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर उनके घर पर भी अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. कई बड़े सितारे आखिरी बार उनके दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. जब वो अंतिम दर्शन करके आशा भोसले के घर से निकल रहे थे तो वहां पैपराजी ने उनसे कुछ ऐसा पूछ लिया, जिसपर वो भड़क गए.

Jackie Shroff Video: रहने दे भाई, घर जाओ… आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे जैकी श्रॉफ किसपर भड़क उठे?
Jackie Shroff Video: रहने दे भाई, घर जाओ… आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे जैकी श्रॉफ किसपर भड़क उठे?

अब उस दौरान का जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी उनसे आशा भोसले के निधन पर उनका रिएक्शन लेने की कोशिश करते हैं. उनसे पूछते हैं कि आशा ताई नहीं रहीं, कैसा लग रहा है. इसपर जैकी श्रॉफ कहते हैं, “मेरी मां गई और तुम मुझसे पूछ रहे हो कि कैसा लगा. तेरे बोलने का मतलब है कैसा लगा. मां किसी की भी चली जाती है तो कैसा लगता है.” इसपर एक पैपराजी ने कहा, “दुख होता है.” तो फिर जैकी श्रॉफ कहते हैं, “बस खत्म हो गई बात.”

View this post on Instagram

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)

ऐसी बातों का वक्त नहीं- जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ आगे कहते हैं, “ये इस तरह की बातें कहने का वक्त नहीं है. रहने दो भाई, घर जाओ.” जैकी श्रॉफ काफी दुखी लगे. वो के निधन से टूट चुके हैं. आशा भोसले का निधन 92 सला की उम्र में हुआ. 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉक्टरों के मुताबिक उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. इसी वजह से उनका निधन हुआ. जैकी श्रॉफ उन्हें अपनी मां की तरह मानते थे.

इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

13 अप्रैल की सुबह आशा भोसले के घर पर जैकी श्रॉफ के अलावा रणवीर सिंह, सचिन तेंदुलकर, सचिन पिलगांवकर, मोहम्मद सिराज समेत और भी कई स्टार्स उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे. आमिर खान, विकी कौशल, सिंगर शान और सुदेश भोसले भी श्मशान भूमि में आशा भोसले को अंतिम विदाई देने गए थे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply