शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, बोले- भरोसा कम हुआ, दिल्ली में 40 हजार जवानों की तैनाती बहुत कुछ हक रही है​ | चलिए, हम दोनों अयोध्या से नामांकन करते हैं… अखिलेश को CM योगी का जवाब, SP प्रमुख ने कहा- 2024 भूल गए क्या​ | Chhatron Ki Goonj: चेन्नई में छात्रों की गूंज में राहुल गांधी बोले- परिसीमन के जरिए तमिलनाडु को टारगेट किया, पीएम पर भी निशाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IRCTC Train Ticket Booking Process: ब्रोकर या ऑनलाइन टिकट कराने से पहले जान लें ये जरुरी बातें, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है ये परेशानी​

IRCTC Train Ticket Booking Process: आजकल ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करना ज्यादा कंफर्टेबल मानते हैं। ऐसे में जब ट्रेन से सफर करना होता है, उसके पहले टिकट बुक करना पड़ता है। लेकिन कुछ लोग ऑनलाइन खुद से IRCTC ऐप के जरिए कर लेते हैं, तो कुछ लोग स्टेशन पर जाकर तो वहीं कुछ लोग […]

IRCTC Train Ticket Booking Process: आजकल ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करना ज्यादा कंफर्टेबल मानते हैं। ऐसे में जब ट्रेन से सफर करना होता है, उसके पहले टिकट बुक करना पड़ता है। लेकिन कुछ लोग ऑनलाइन खुद से IRCTC ऐप के जरिए कर लेते हैं, तो कुछ लोग स्टेशन पर जाकर तो वहीं कुछ लोग साइबर कैफे या ब्रोकर की मदद से टिकट करवाते है। ऐसे में अगर आप हमेशा ब्रोकर से टिकट बुक करवाते हैं तो ये खबर आपके लिए है। 

 

ब्रोकर या ऑनलाइन टिकट कराने से नुकसान

ब्रोकर के जरिए ट्रेन या यात्रा टिकट बुक कराने से पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण कानूनी और सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। 

1. ब्रोकर वास्तविक टिकट की कीमत से काफी ज्यादा पैसे वसूलते हैं। आप खुद IRCTC वेबसाइट या ऐप से बुक करके यह अतिरिक्त खर्च बचा सकते हैं। 

2. कई बार अनधिकृत ब्रोकर एडिट किए हुए या नकली टिकट थमा देते हैं, जिससे सफर के दौरान टीटीई के पकड़े जाने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

3. ब्रोकर आपसे आपकी पर्सनल आईडी, मोबाइल नंबर या IRCTC लॉगिन का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए अगर टिकट बुक करावाते भी है तो हमेशा  Authorized Agent के जरिए ही बुक करवाएं।

4. यदि टिकट रद्द कराना पड़े, तो ब्रोकर रिफंड के पैसे वापस देने में आनाकानी करते हैं या काट लेते हैं।

खुद से कैसे करें ट्रेन टिकट बुक ?

आप खुद से आसानी से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या अपने मोबाइल में ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

1. सबसे पहले IRCTC Official Website या ऐप पर जाकर अपना फ्री अकाउंट रजिस्टर करें। नया अकाउंट बनाते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से वेरिफिकेशन करें।

2. इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और मांगी गई अन्य जानकारियां भरें।

3. अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करें।

4. ‘From’ वाले विकल्प में अपनी यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन का नाम लिखें।

5. अब जिस दिन  की आपको टिकट चाहिए। उस तारीख को चुनना होगा।

6. इसके बाद जहां से यात्रा करनी है और जहां तक करनी है, उसके लोकेशन डाले। इससे आपके सामने उस रुट में जाने वाली सभी ट्रेनों की लिस्ट आ जाएगी।

7. फिर जो ट्रेन या जिस ट्रेन का टाइम सही लगे उसे चुने फिर आगे उसमें  क्लास जैसे Sleeper, 3AC, 2AC आदि चुनें। 
 
8. इसके बाद आपको नाम, उम्र, लिंग और पसंद के मुताबिक बर्थ चुने। 

9. इसके बाद आपको पेमेंट करनी होती है आप ऑनलाइन यानी यूपीआई, डेबिटक्रेडिट कार्ड आदि से पेमेंट कर सकते हैं। 

10. पेमेंट के बाद आपकी ट्रेन टिकट बुक हो जाती है। फिर आप उसे डाउनलोड कर लें। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY