सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
आंखों से बार-बार पानी आने की क्या वजह है? जानें कब डॉक्टर से मिलें​ | हिंद महासागर में भारत का बड़ा दांव! जानिए क्यों रुका MTNL का मॉरीशस से एग्जिट प्लान​ | दिल्ली में 22 अगस्त तक बारिश… यूपी-बिहार से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक अलर्ट, जानें हिमाचल और उत्तराखंड का हाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत के कारणों पर सस्पेंस, पोस्टमार्टम में नहीं खुला राज; अब विसरा जांच पर टिकी नजरें​

उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की कल यानी रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई लेकिन अभी तक उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. शुरुआती जो खबर आई थी, उसमें ये बताया गया था कि उनकी हत्या की गई है. मगर पोस्टमार्टम में कुछ और […]

उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की कल यानी रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई लेकिन अभी तक उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. शुरुआती जो खबर आई थी, उसमें ये बताया गया था कि उनकी हत्या की गई है. मगर पोस्टमार्टम में कुछ और ही जानकारी सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है.
कॉज ऑफ डेथ में बिसरा प्रिज्व होना पाया गया है. वहीं, हार्ट अटैक की स्पष्टता के लिए हार्ट को जांच के लिए भेजा जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ हुआ था. शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की जानकारी एसपी प्राची सिंह ने दी. इसके बाद आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा के मां की मौत पर सस्पेंस और गहरा गया है. परिजनों ने हत्या और लूट का आरोप लगाया था. परिजनों के मुताबिक, शव के मुंह में तौलिया भरा था और गहने गायब थे. दरअसल, यह पूरी घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धवारुआ गांव की है.

लूट के बाद हत्या, मुंह में ठूंसा था कपड़ा

दरअसल, आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा लखनऊ में आवास निर्माण प्रभारी पद पर तैनात हैं. उनकी मां इंद्रा देवी की शनिवार रात लूट के बाद हत्या कर दी गई. उनका शव घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला. बदमाशों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और सोने की चेन, कंगन, कुंडल, अंगूठी समेत अन्य जेवरात लूट लिए. वारदात के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया.

बाहर से बंद था मुख्य दरवाजा

शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपनी मां के साथ विद्यालय पहुंचे थे. शाम करीब छहसात बजे आशुतोष लखनऊ लौट गए, जबकि वायरिंग का काम पूरा कराने के लिए उनकी मां वहीं रुक गईं. रात करीब 10 बजे आशुतोष ने फोन पर मां से बात की थी. रविवार सुबह छह बजे फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला. करीब 9 बजे काम करने वाली पियारी देवी घर पहुंचीं.

मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था. अंदर जाकर उन्होंने इंद्रा देवी को बेड पर पड़ा देखा. सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे. हाथ में इंजेक्शन का निशान और शरीर पर खरोंच के निशान भी मिले. डीआईजी सोमेन बर्मा और एसपी प्राची सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY