सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बार-बार होने वाला सिरदर्द न करें नजरअंदाज, ये बीमारियां हो सकती हैं वजह​ | गेमिंग छोड़कर AI पर दांव! $1.5 बिलियन में अपनी गेमिंग यूनिट बेचेगी अलीबाबा; जानिए क्या है मेगा प्लान​ | Awarapan 2 vs Bantara 1947 Box Office Collection | ‘आवारापन 2’ ने ‘बंटवारा 1947’ को पछाड़ा, जानें पहले वीकेंड में किसने मारी बाज़ी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आंखों से बार-बार पानी आने की क्या वजह है? जानें कब डॉक्टर से मिलें​

कई लोगों को अक्सर आंखों से पानी आने की समस्या होती है. आंखों से पानी आना कभी धूल, धुआं, तेज रोशनी या आंखों में कुछ चले जाने की वजह से हो सकता है. ठंडी हवा या तेज हवा लगने पर भी आंखों से पानी आ सकता है. कई बार आंखों में जलन या थकान के […]

कई लोगों को अक्सर आंखों से पानी आने की समस्या होती है. आंखों से पानी आना कभी धूल, धुआं, तेज रोशनी या आंखों में कुछ चले जाने की वजह से हो सकता है. ठंडी हवा या तेज हवा लगने पर भी आंखों से पानी आ सकता है. कई बार आंखों में जलन या थकान के कारण भी ऐसा होता है. ऐसी स्थिति में पानी आना आंखों का खुद को साफ रखने का एक तरीका हो सकता है.

अगर से बारबार या लगातार पानी आता है, तो इसके पीछे कोई दूसरी वजह भी हो सकती है. ऐसे में बारबार आंखों से पानी आने को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. समय रहते कारण का पता लगाने से सही देखभाल और इलाज में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं आंखों से पानी आने की क्या वजह हो सकती है और कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

आंखों से बारबार पानी आने की क्या वजह हो सकती है?

आंखों से बारबार पानी आने की एक बड़ी वजह ड्राई आई सिंड्रोम हो सकती है. आंखों में पर्याप्त नमी न होने पर जलन होती है और इसके जवाब में आंखें ज्यादा आंसू बनाने लगती हैं. एलर्जी, साइनस की परेशानी और आंखों में इंफेक्शन भी ज्यादा आंसू आने का कारण बन सकते हैं.

इसके अलावा पलकों में सूजन, पलक का अंदर या बाहर की ओर मुड़ना और पलक का बाल आंख में चुभना भी इसकी वजह हो सकता है. कुछ लोगों में आंसू निकालने वाली नली बंद होने के कारण आंसू ठीक से बाहर नहीं निकल पाते और आंखों से बहने लगते हैं. आंख में चोट लगने, किसी दवा के असर या कुछ मेडिकल ट्रीटमेंट के दौरान भी यह समस्या हो सकती है.

आंखों से पानी आने पर कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है?

अगर आंखों से पानी आने की समस्या बारबार हो रही है या कई दिनों तक बनी रहती है, तो आंखों के डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है. पानी आने के साथ आंखों में तेज दर्द, ज्यादा लालिमा, सूजन, धुंधला दिखाई देना या रोशनी से परेशानी हो, तो इसे नजरअंदाज न करें.

आंख में चोट लगने के बाद लगातार पानी आना भी जांच की जरूरत बताता है. अगर आंख से पानी के साथ ज्यादा चिपचिपा पदार्थ निकल रहा है या आंख खोलने में परेशानी हो रही है, तो भी डॉक्टर से संपर्क करें. बिना सलाह के आंखों में कोई ड्रॉप या दवा डालने से बचें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY