गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
70 रन पर आधी न्यूजीलैंड टीम ढेर, फिर हेनरी निकोल्स ने अकेले पलट दिया मैच! शतक जड़कर कीवी दिग्गजों के क्लब में बनाई जगह​ | Yeh Prem Mol Liya के ट्रेलर लॉन्च पर बोले Sooraj Barjatya: अब ‘नंबर वन’ बनने की दौड़ में नहीं, परिवारों को थिएटर तक लाना ही असली मकसद​ | Azamgarh Road Accident: आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो बस और तीन ट्रक टकराए, 3 की मौत, 8-10 घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली में कोहरे और ठंड का डबल अटैक, 12 डिग्री तक लुढ़का पारा… चक्रवात Akvan ने भी बदला रुख, जानें 23 राज्यों का मौसम​

Aaj Ka Mausam: देश में ठंड के दस्तक देने के साथ ही मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. एक तरफ जहां उत्तर भारत में कोहरे की चादर और गिरते तापमान ने सर्दी का अहसास तेज कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान ने अपना […]

Aaj Ka Mausam: देश में ठंड के दस्तक देने के साथ ही मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. एक तरफ जहां उत्तर भारत में कोहरे की चादर और गिरते तापमान ने सर्दी का अहसास तेज कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान ने अपना रास्ता बदल लिया है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, तूफान के अब आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने की आशंका है. 19 नवंबर को देश के अलगअलग हिस्सों में मौसम के कई रंग देखने को मिलेंगे. कहीं कोहरा और ठंड सताएगी तो कहीं तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में 19 नवंबर की सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है, जिससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है. हाईवे, फ्लाईओवर और खुले रास्तों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को सुबह के समय धीमी गति से चलने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. इस दौरान दिल्ली में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

राजधानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिन में धूप निकलने पर कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह और रात की सिहरन लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर करेगी. बंगाल की खाड़ी में बने गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान को लेकर IMD ने अपने पूर्वानुमान में बदलाव किया है. बुधवार सुबह तक इसके 20 नवंबर की दोपहर आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने का अनुमान जताया गया था, जब हवा की गति 100 से 110 किमी प्रति घंटे और झोंके 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की बात कही गई थी.

बुधवार दोपहर जारी नए पूर्वानुमान में तूफान की दिशा बदल गई है. अब इसके आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने की आशंका है, जहां हवा की अधिकतम रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश: तूफान के असर से पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में 19 से 21 नवंबर के बीच बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. दक्षिण बंगाल के जिलों में गरजचमक के साथ तेज बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका है.

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और धुंध का असर

पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में सुबह के समय घने कोहरे और धुंध का असर दिख सकता है. गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, उन्नाव, बलरामपुर, अयोध्या, रायबरेली, बाराबंकी और बहराइच में विजिबिलिटी घट सकती है. इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, हरदोई, झांसी, औरैया, ललितपुर, देवरिया, वाराणसी, चंदौली, आजमगढ़, गोरखपुर, महाराजगंज, प्रयागराज और गाजीपुर में भी सतर्कता बरतने को कहा गया है. हवाएं 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार और झारखंड में बारिश का अलर्ट

बिहार में 19 नवंबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. सारण, पटना, गया, जहानाबाद, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, अररिया, किशनगंज, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया में मौसम बिगड़ सकता है. पटना का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उधर झारखंड में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी है. रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, देवघर, पलामू, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, लातेहार और बोकारो प्रभावित हो सकते हैं. रांची में पारा 23 डिग्री अधिकतम और 15 डिग्री न्यूनतम के आसपास रह सकता है.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मूकश्मीर

उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल में ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का असर रहेगा; 20 किमी प्रति घंटे तक हवा चल सकती है और देहरादून का तापमान 24/12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

हिमाचल प्रदेश में चंबा, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, मंडी और किन्नौर में ठंड को लेकर सतर्कता जरूरी है, जबकि शिमला, मनाली, लाहौलस्पीति और किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. मनाली में अधिकतम तापमान 6 डिग्री और न्यूनतम माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

जम्मूकश्मीर में जम्मू, पुंछ, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां, राजौरी और बारामूला में ठिठुरन बढ़ेगी, जबकि गुलमर्ग, सोनमर्ग, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और डोडा के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की हवा चलने का अनुमान है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश

राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, चूरू, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, अलवर, अजमेर और जालौर में हल्की से मध्यम बारिश और करीब 20 किमी प्रति घंटे की हवा से ठंड बढ़ सकती है. जयपुर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, दमोह, बालाघाट, विदिशा, बैतूल, रतलाम, सिवनी, मंडला, खंडवा, देवास और हरदा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट है. भोपाल का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

दक्षिण, पूर्वोत्तर भारत और छत्तीसगढ़

आंध्र प्रदेश के गुंटूर, काकीनाडा, एलुरु, पूर्वी गोदावरी, विशाखापत्तनम, नांदयाल और विजयनगरम में बारिशआंधी के साथ हवा की रफ्तार 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल और अंडमाननिकोबार में भी बारिश व गरजचमक की संभावना है. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, रायगढ़, सूरजपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, कोरबा, रायपुर, बालोद और महासमुंद में बारिश के साथ हवाएं 65 से 70 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं. वहीं पूर्वोत्तर के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है, जबकि असम के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिख सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY