रविवार, 4 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Silver Price Weekly Crash: 5 दिन में ₹11 हजार सस्ती हुई चांदी, हाई से ₹1.94 लाख नीचे, सोना भी टूटा​ | SUV खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! Mahindra जल्द उतारेगी ये 4 दमदार गाड़ियां, जानिए कब होगीं लॉन्च​ | Gas Sector में हलचल! महंगी हुई गहरे समुद्र से निकलने वाली नेचुरल गैस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Pension Adalat Date 2026: अगर आपकी भी अटकी है पेंशन तो ये खबर आपके लिए, जानिए कब लगेगी पेंशन अदालत​

Pension Adalat Date 2026: रिटायरमेंट के बाद सीनियर सिटीजंस का गुजर बसर हर महीने की आने वाली पेंशन से होता है, राशन से लेकर इलाज कराने तक पेंशन के पैसे ही उनके काम आते हैं। लेकिन कई बार लोगों को पेंशन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार पेंशन लेट आती है […]

Pension Adalat Date 2026: रिटायरमेंट के बाद सीनियर सिटीजंस का गुजर बसर हर महीने की आने वाली पेंशन से होता है, राशन से लेकर इलाज कराने तक पेंशन के पैसे ही उनके काम आते हैं। लेकिन कई बार लोगों को पेंशन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार पेंशन लेट आती है या अटक जाती है। ऐसे में अब पेंशन से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए गुरुग्राम में 12 और 13 अक्टूबर को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।

 

कब और कहां लगेगी Pension Adalat? 

यह पेंशन अदालत हरियाणा के पेंशनभोगियों के लिए है। वहां रहने वाले उन सभी पेंशन धारियों के लिए यह पेंशन अदालत लगाई जाएगी, जिन्हें पेंशन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या है। 

पेंशन अदालत गुरुग्राम में 12 और 13 अक्टूबर को लगाई जाएगी। यह अदालत गुरुग्राम में रामानुजन हॉल, साइंस ब्लॉक, फर्स्ट फ्लोर पर लगाई जाएगी। वहां आपको पेंशन से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए 10:30 बजे तक पहुंचना होगा। 

पेंशन अदालत में जाने से पहले रखें ये दस्तावेज

जब आप पेंशन से जुड़ी समस्या लेकर अदालत जाएं तो अपने पास कुछ जुरुरी दस्तावेज जुरुर रख लें। उन जरुरी दस्तावेज में 
आधार कार्ड, शिकायत से जुड़े दस्तावेज, पेंशन भुगतान आदेश जैसे दस्तावेज शामिल हैं।  

अगर आप पेंशन से जुड़े सभी जुरुरी दस्तावेज ले जाएंगे तो आपकी समस्या का जल्दी ही समाधान हो जाएगा। 

किन पेंशनधारियों के लिए लगेगी अदालत?

यह पेंशन अदालत सिर्फ सीनियर सिटीजन्स के लिए नहीं बल्कि हरियाणा के मौजूदा  GPF सदस्य कर्मचारियों के लिए भी है। अगर किसी को भी पेंशन से जुड़ी कोई समस्या है तो वो इस अदालत में जाकर अपनी समस्या रख सकता है। 

पेंशन अदालत लगाना क्यों जरुरी? 

इस अदालत का लगाने का एक ही मकसद हैं, कि जो पेंशनधारी हैं, उनकी पेंशन से जुड़ी किसी भी समस्या का निदान किया जा सके और उनकी पेंशन आने में कोई समस्या न हो, जो लोग इस पेंशन के भरोसे अपना जीवनयापन करते हैं, उन्हें कोई दिक्कत न आए। 

बता दें कि, चालान से जुड़े और बिजलीपानी और दूसरी छोटेमोटे विवाद के समाधान के लिए समयसमय पर लोक अदालत का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY