शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: तिलक और नीतीश रेड्डी ने जीताया हारा हुआ मैच फिर भी श्रेयस अय्यर ने किया नजरअंदाज इन्हें दिया जीत का पूरा श्रेय​ | TechSangam 2026: फॉरेंसिक विज्ञान और साइबर सुरक्षा में कैसे आया बदलाव? जानें क्या है टेकसंगम 2026​ | केंद्रीय कर्मचारियों के DA Hike पर बढ़ा इंतजार, 28 अक्टूबर को 3% बढ़ोतरी का ऐलान संभव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs NZ: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी; तेज गेंदबाज को भी मिला मौका​

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका मिला है। IND vs NZ 2nd T20I Toss: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में 5 मैचों […]

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका मिला है।

IND vs NZ 2nd T20I Toss: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दो दिन पहले खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक रन चेज करते हुए शानदार जीत दर्ज की थी और सीरीज में 10 की बढ़त हासिल कर ली थी।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम वापसी करते हुए सीरीज बराबर करना चाहेगी, वहीं भारतीय टीम अपनी बढ़त को 20 करना चाहेगी। मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर एक बार फिर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IND vs NZ: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उन्होंने इसके पीछे दूसरी पारी में ओस पड़ने और रन चेज में मिलने वाली मदद को अहम कारण बताया। भारतीय टीम ने पिछले मुकाबले में भी लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी।

#TeamIndia opt to bowl first in the 2️⃣nd T20I

Vaibhav Sooryavanshi & Prince Yadav back in the XI 📝

Updates ▶️ https://t.co/FZtUFIFWS2

#NZvIND https://t.co/VCof26ERFg

— BCCI October 24, 2026

भारतीय टीम में हुए दो बदलाव

इस मुकाबले के लिए ईशान किशन ग्रोइन इंजरी के कारण उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। वहीं, मयंक यादव की जगह रणनीतिक बदलाव करते हुए प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में भी एक बदलाव किया गया है। एडम मिल्ने की जगह जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट , डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर , नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी और लॉकी फर्ग्यूसन।

भारत: संजू सैमसन , अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY