Capacity Building Programme 2026: देश में सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान और शैक्षणिक कौशल को नए आयाम देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। युवा सामाजिक विज्ञान संकाय के शैक्षणिक एवं अनुसंधान कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से ‘दक्षता निर्माण कार्यक्रम 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 2 सप्ताह तक चलेगा, जो युवा प्रोफेसरों और शोधकर्ताओं के लिए अपने करियर को एक नई दिशा देने का एक बेहतरीन माध्यम साबित होगा।
कहां होगा कार्यक्रम का आयोजन?
दक्षता निर्माण कार्यक्रम 2026 अंतर्गत 2 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान एवं भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ICSSR , शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन 09 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2026 तक चलेगा।
इसका मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा में लगे युवा शिक्षकों को आधुनिक अनुसंधान प्रणालियों और शैक्षणिक कौशल से परिचित कराना है।
30 अक्टूबर तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
जो भी उम्मीदवार इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं। उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 दिसंबर 2026 है।
आप इसका रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट ‘https://forms.gle/YdVbu61pNwfUC1Yw6’ पर जाकर कर सकते हैं। इस कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://dtss.org.in/cbp2026/ पर विजिट कर सकते हैं।
क्यों खास है यह कार्यक्रम?
आज के बदलते दौर में सामाजिक विज्ञान में Relevant और impactful शोध की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। दो सप्ताह तक चलने वाले इस इंटेंसिव प्रोग्राम में देश के जानेमाने शिक्षाविदों और शोध विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। यह कार्यक्रम न केवल अकादमिक कौशल को बढ़ाएगा, बल्कि प्रतिभागियों को भविष्य के शोध प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार करने में भी मदद करेगा।
यदि आप सामाजिक विज्ञान संकाय से जुड़े हैं और इस कार्यक्म में शामिल होना चाहते हैं, तो 30 अक्टूबर 2026 से पहले अपना रजिस्ट्रेशन जरुर करवा लें।