SportsViral

ICC Rankings: T20I रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाहत का बज रहा डंका, पाकिस्तान टॉप-5 में भी नहीं

ICC T20I Team Rankings: T20 क्रिकेट में टीम इंडिया का जलवा लगातार बरकरार है। एक बार फिर भारत मेन्स क्रिकेट टीम ने दुनिया को दिखा दिया है कि क्यों उन्हें इस फॉर्मेट का बादशाह कहा जाता है। ICC की ताजा रैंकिंग अपडेट में भारत ने न सिर्फ नंबर-1 पोजीशन बरकरार रखी, बल्कि अपनी बादशाहत को और मजबूत कर दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC द्वारा जारी सालाना मेन्स T20I टीम रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। इस साल ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत पहली टीम बनी, जिसने T20 वर्ल्ड कप खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

ICC Rankings: T20I रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाहत का बज रहा डंका, पाकिस्तान टॉप-5 में भी नहीं
ICC Rankings: T20I रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाहत का बज रहा डंका, पाकिस्तान टॉप-5 में भी नहीं

भारत की बादशाहत कायम

ICC T20I टीम रैंकिंग में भारत 275 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम 262 रेटिंग के साथ मौजूद है, जबकि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 258 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच अंतर सिर्फ एक पॉइंट कम हुआ है, लेकिन अभी भी टीम इंडिया मजबूत बढ़त बनाए हुए है।

पिछले दो सालों से दबदबा कायम

भारतीय टीम का यह शीर्ष स्थान कोई संयोग नहीं है। पिछले दो सालों में टीम ने T20 फॉर्मेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2024 और 2026 दोनों खिताब जीते हैं। यही नहीं, इन दोनों वर्ल्ड कप के बीच खेले गए सभी T20I सीरीज में टीम इंडिया अजेय रही। ताजा T20I टीम रैंकिंग में  टॉप-7 में कोई बदलाव नहीं है। T20I रैंकिंग में चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड (247 रेटिंग), पांचवें पर साउथ अफ्रीका (244 रेटिंग), छठे पर पाकिस्तान (240 रेटिंग) और सातवें पर पायदान पर वेस्टइंडीज (233 रेटिंग) है। 

Khabar Monkey

बांग्लादेश को फायदा

ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश की टीम को एक पॉइंट का फायदा हुआ और वह आठवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम 6 पॉइंट गंवाकर नौवें स्थान पर खिसक गई। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम 220 पॉइंट्स के साथ 10वें स्थान पर है और श्रीलंका से सिर्फ एक पॉइंट पीछे है।

USA ने लगाई छलांग, तो इटली ने चौंकाया

संयुक्त राज्य अमेरिका यानी USA क्रिकेट टीम ने 6 पॉइंट हासिल कर 13वें स्थान पर छलांग लगाई है। वहीं इटली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पॉइंट हासिल किए और 26वें से 23वें स्थान पर पहुंच गई है। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने पहले ही ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया। इस बार रैंकिंग में टीमों की कुल संख्या 102 से घटकर 98 हो गई है। फिजी क्रिकेट टीम, गाम्बिया क्रिकेट टीम, ग्रीस क्रिकेट टीम और इजराइल क्रिकेट टीम तय मानकों पर खरे नहीं उतर पाए।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply