भारत में तंबाकू के सेवन से लोगों को मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है. कहती है कि पुरुषों में सिगरेट से मौत का खतरा सबसे अधिक है. 2019-2021 के दौरान पुरुषों की कुल मौतों में करीब 45 फीसदी मौतें तंबाकू के कारण हुई थी. सर गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सजीला मैनी कहती हैं कि अगर आपको स्मोकिंग से छुटकारा चाहिए तो इसे पीना एक बार में बंद करें. लोगों को लगता है कि कुछ कम करने से धीरे-धीरे सिगरेट की लत छूट जाती है. एक्सपर्ट कहती हैं कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि आप धीरे-धीरे इसे छोड़ सकते हैं.

सिगरेट की लत इस कदर लोगों को पड़ जाती है कि वे इसे चाहकर भी छोड़ नहीं पाते हैं. लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाली तंबाकू से कैंसर का खतरा बना रहता है.
कई रिपोर्ट में सामने आया है कि पैसिव स्मोकिंग यानी सिगरेट पीने वालों के साथ खड़े होने वालों को भी कैंसर का खतरा बना रहता है. स्मोकिंग को कैसे छोड़ने चाहिए, चलिए आपको एक्सपर्ट के जरिए बताते हैं…
सिगरेट को छोड़ने का बेस्ट फॉर्मूला
डॉक्टर सजीला मैनी (सीनियर कंसल्टेंट, मनोचिकित्सक, सर गंगाराम हॉस्पिटल) कहती हैं कि सिगरेट को छोड़ने का सबसे आसान और अच्छा तरीका है एक झटके में छोड़ें और इसे कोल्ड टर्की मेथड (Cold Turkey Method) पुकारा जाता है. इस तरीके को अपनाने वाले को Quit Date यानी छोड़ने की तारीख तय करनी होती है.
सिगरेट को अगर हम कम करने की कोशिश करें 10 से 9 या 9 से 8 तो ये एक कामयाब तरीका नहीं है. एक्सपर्ट कहती हैं कि अगर 10 पी रहे हैं तो भी 0 कीजिए और 20 पी रहे हैं तो भी इसे 0 कर दीजिए.
72 घंटे होती है असली परेशानी
सिगरेट को छोड़ने के दो फिजिकल विडरॉल्स होते हैं वो 72 घंटे तक परेशान करते हैं. एक्सपर्ट ने बताया की तलब, चिड़चिड़ापन, फोकस में दिक्कत, नींद न आना, भूख बढ़ना और सिर में दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं. उनके मुताबिक सिगेरट को न पीने से होने वाली दूसरी दिक्कतें महज 3 दिन तक प्रभावित करती हैं. अगर ऐसे लोग अपनी सिगरेट की क्रेविंग को 72 घंटे हैंडल कर लेते हैं तो चौथे दिन ये क्रेविंग 80 फीसदी तक यानी बहुत ज्यादा काम हो जाती है.
दवाओं से भी मिलती है मदद
एक्सपर्ट ने बताया कि सिगरेट को छोड़ने की बहुत अच्छी दवाएं आ रही हैं. इन दवाओं से सिगरेट छोड़ने वाले लक्षण ज्यादा परेशान नहीं कर पाते हैं. इसके अलावा क्रेंविंग भी शांत होने लगती है. सबसे बढ़िया तरीका है कि सिगरेट को अपने पास रखें ही नहीं. अगर आप मन को पक्का कर लेते हैं तो 50 फीसदी काम वहीं पर हो जाता है. एक्सपर्ट कहती हैं कि हर दिन World No Tobacco Day है.
Khabar Monkey
किचन में मौजूद घरेलू उपाय
उन्होंने बताया कि हमारे किचन के अंदर भी बहुच सी चीजें जिनसे सिगरेट की क्रेविंग को कम किया जा सकता है. पानी का सेवन, विटामिन सी का सेवन, फल फ्रूट्स को खाइिए. इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा सलाद भी खाएं. ये तरीके भी सिगरेट को छोड़ने में मदद कर सकते हैं.












