How to Check Fresh Egg: अंडा एक सुपरफूड है, जो प्रोटीन से भरपूर होता है. मसल्स बनाने से लेकर वजन बढ़ाने और घटाने के लिए भी लोग अंडा खाना पसंद करते हैं. प्रोटीन के अलावा इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं. यही वजह है कि कुछ लोग एक साथ अंडे की ट्रे लेकर स्टोर कर लेते हैं. लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि एक वक्त के बाद अंडा खाने लायक नहीं रहता है. खराब अंडा खाने से फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी और इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में अंडे की ताजगी जांचना बेहद जरूरी हो जाता है.

इसी को लेकर FSSAI ने कुछ आसान तरीके बताए हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे बिना तोड़े भी पता लगा सकते हैं कि अंडा फ्रेश है या नहीं.अगर आप भी अपने सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. चलिए जानते हैं बिना अंडा तोड़े कैसे पता लगाएं कि वो खाने लायक है या नहीं.
Khabar Monkey
अंडे के पोषक तत्व और फायदे
अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है. इसके अलावा इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन बी13, फोलेट, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं. इसे खाने से शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, हड्डियों को हेल्दी रखने और कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है. इसमें मौजूद हाई क्वालिटी प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में भी सहायता मिलती है.
इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की रोशनी को सपोर्ट करते हैं, जबकि कोलाइन नामक तत्व ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोगों के लिए अंडा एक हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है.
कैसे चेक करें अंडा खाने लायक है या नहीं?
FSSAI ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अंडे की फ्रेशनेस जांचने का एक आसान तरीका बताया है. इसमें आपको बस 3 गिलास पानी लेना है. अब एक-एक करके अंडे को पानी में डालना है. अगर अंडा नीचे डूब जाता है तो समझ जाए वो फ्रेश है. लेकिन अगर अंडा सीधा खड़ा तो वो पुराना है. ऐसे ही अगर अंडा पानी में तैरने लगता है तो वो खराब हो चुका है और खाने लायक नहीं है.
View this post on Instagram
अंडे में किस-किस चीज की मिलावट की जाती है
भले ही अंडा इतना फायदेमंद हो. लेकिन अब इसमें भी मिलावट देखने को मिल रही है. कई जगह पर अंडे को चमकदार और फ्रेश दिखाने के लिए उसमें केमिकल या ऑयल की लेयर चढ़ाई जाती है. इससे अंडा दिखने में तो बढ़िया लगता है. लेकिन खाने लायक नहीं रहता है. मिलावटी अंडे सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इन्हें खाने से पेट संबंधी समस्याएं, एलर्जी और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है.





