भारत में Honda की कारें काफी समय से अपनी जगह बनाए हुए हैं. खासकर City सेडान और Elevate SUV कंपनी की पहचान रही हैं. हालांकि, पिछले कुछ समय से कंपनी का फोकस सीमित मॉडल्स पर रहा है. अब Honda भारत में अपनी रणनीति बदलने की तैयारी में है. कंपनी ने आने वाले साल के लिए एक बड़ा प्लान तैयार किया है. Honda Cars India इस दशक के अंत तक कुल 10 नए मॉडल लाने की योजना पर काम कर रही है. इनमें 7 SUVs होंगी. कंपनी का टारगेट शहरी ग्राहकों से लेकर बड़े परिवार और इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों तक अपनी पहुंच बढ़ाना है.

Honda पहले ही ZRV Hybrid को भारत में पूरी तरह आयात किए गए CBU मॉडल के तौर पर पेश कर चुकी है. इसके अलावा कंपनी Prelude, Civic और CRV जैसे अपने ग्लोबल मॉडल्स को भी भारतीय बाजार में लाने पर प्लानिंग कर रही है. चलिए आपको इन 4 गाड़ियों के बारे में विस्तार से बताते हैं.
नई Honda City का होगा नया अंदाज
का अगला यानी 6 जनरेशन का मॉडल कंपनी के लिए काफी दमदार हो सकता है. नई City को Honda के हल्के PF2 प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की बात कही गई है. नई कार के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसका लुक मौजूदा सेडान की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी और कूपे जैसा हो सकता है. इसके डिजाइन में Honda 0 Series Sedan Concept से मिलने की उम्मीद है.
अंदर से भी कार को ज्यादा आधुनिक बनाने की तैयारी है. केबिन में बेहतर फीचर्स, ज्यादा जगह और पीछे बैठे यात्रियों के लिए ज्यादा आराम मिलने की उम्मीद है. बूट स्पेस भी पहले से बड़ा हो सकता है.इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है. इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प दिए जा सकते हैं.
Honda 0 Alpha बनेगी कंपनी की ईवी SUV
Honda भारतीय बाजार में अपनी पहली प्योर इलेक्ट्रिक SUV लाने की तैयारी कर रही है. इसे Honda 0 Alpha नाम दिया गया है और इसे मौजूदा वित्त वर्ष खत्म होने से पहले पेश किए जाने की योजना है. यह SUV Honda की Thin, Light and Wise इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर तैयार होगी. इसका डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक रखा जाएगा. आगे की तरफ इल्यूमिनेटेड LED बार जैसे डिजाइन एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं.
इस का व्हीलबेस Elevate से करीब 100mm ज्यादा होने की उम्मीद है. इससे केबिन के अंदर ज्यादा जगह मिलने की संभावना है. चार्जिंग के मामले में भी यह SUV काफी तेज हो सकती है. इसमें अल्ट्राफास्ट DC चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की बात कही गई है.भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta Electric, Tata Sierra EV और Mahindra BE 6 जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से हो सकता है.
छोटी SUV सेगमेंट में Honda की वापसी
Honda एक बार फिर सब4 मीटर SUV सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी 2028 तक एक नई कॉम्पैक्ट SUV ला सकती है. यह SUV PF2 प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है. इसमें नया 1.2 लीटर iVTEC पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. इतना ही नहीं, कंपनी इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन देने पर भी विचार कर रही है. अगर ऐसा होता है तो माइलेज चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह एक खास विकल्प बन सकती है. इसका मुकाबला Tata Nexon, Maruti Brezza, Kia Sonet और Hyundai Venue जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा. इसके अलावा आने वाली Renault Bridger और Mahindra Vision S जैसी SUVs भी इसके संभावित प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं.
बड़ी फैमिली के लिए आएगी 7सीटर SUV
Honda बड़े परिवारों को ध्यान में रखते हुए एक नई 7सीटर SUV भी तैयार कर रही है. इसे PF2 प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है. इस SUV में 6 और 7 सीटों का विकल्प मिलने की उम्मीद है. 6सीटर मॉडल में दूसरी लाइन में कैप्टन सीटें दी जा सकती हैं, जिससे यात्रियों को ज्यादा आराम मिलेगा.पावर के लिए इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और नई पीढ़ी का 1.5 लीटर e:HEV हाइब्रिड सिस्टम मिलने की संभावना है. बाजार में इसका मुकाबला Mahindra XUV 7XO, Tata Safari और Hyundai Alcazar जैसी SUVs से हो सकता है.