गुरुवार, 3 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Tilak Varma ने Duleep Trophy में जड़ा शतक, कहा- Test Cricket खेलना खून में रचा बसा​ | डैशबोर्ड पर स्क्रीन ही स्क्रीन, फिर भी पैसेंजर डिस्प्ले क्यों नहीं भा रहा? सिर्फ 6% लोग कर रहे इस्तेमाल​ | एशियन गेम्स 2026 के दौरान जापान में मिलने वाली सुविधाओं पर भड़का BCCI, कहा “तंबू में ड्रेसिंग रुप और 500 मीटर दूर वॉशरुम…​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुरादाबाद: जमानत पर जेल से निकला मर्डर का आरोपी, शख्स को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला​

Moradabad Murder Case: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जेल से जमानत पर बाहर आए मर्डर के एक आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 45 वर्षीय फर्म कर्मचारी सुरेश सैनी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपियों ने ईंटपत्थरों से सुरेश के सिर पर कई […]

Moradabad Murder Case: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जेल से जमानत पर बाहर आए मर्डर के एक आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 45 वर्षीय फर्म कर्मचारी सुरेश सैनी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपियों ने ईंटपत्थरों से सुरेश के सिर पर कई वार किए. खून से लथपथ हालत में उनका शव शराब की दुकान के पास बरामद हुआ. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

सूर्य नगर मनपुर नारायणपुर निवासी सुरेश सैनी एक स्थानीय फर्म में काम करते थे. परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे. देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की. इसके बाद बुधवार सुबह शराब की दुकान के पास सुरेश का शव खून से लथपथ हालत में मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए.

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे दुकानों के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में तीन आरोपी सुरेश पर हमला करते दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनके सिर पर लगातार ईंट से वार किए. पुलिस जांच में मुख्य आरोपी की पहचान विवेक शर्मा के रूप में हुई है. उसके साथ चाऊ की बस्ती निवासी तुषार और सूर्य नगर निवासी अभय के शामिल होने की बात सामने आई है.

पोस्टमार्टम में सामने आई हमले की भयावहता

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, सुरेश के सिर पर करीब 12 से 14 बार ईंट से प्राणघातक वार किए गए थे. हमले में उनके सिर की हड्डियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. पुलिस की जांच के अनुसार, वारदात रात करीब एक बजे अंजाम दी गई थी. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और सुरेश का शव वहीं पड़ा रहा.

मुखबिरी के शक में हत्या की आशंका

पुलिस हत्या के पीछे मुखबिरी के शक और पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं की जांच कर रही है. मुख्य आरोपी विवेक शर्मा पिछले साल जून में हुए श्रमिक नेता मनोज शुक्ला के बेटे अमन शुक्ला हत्याकांड में जेल गया था और करीब 15 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था. वहीं, आरोपी तुषार भी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है.

पुलिस को आशंका है कि आरोपियों को सुरेश सैनी पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक था. इसी वजह से उनकी हत्या की साजिश रची गई हो सकती है. हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY