HealthViral

Health Friendly Decoration: घर बनेगा खूबसूरत, सेहत को भी होगा फायदा…इन चीजों से करें सजावट

“एक पंथ दो काज” ये कहावत तो आपने भी सुनी ही होगी. इसका मतलब होता है कि एक ही चीज से दो फायदे हो जाना. ऐसे ही डेकोरेशन आइडिया हम आपको देने जा रहे हैं. इससे आपके अपने घर को बेहद खूबसूरत बना सकते हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई आने-जाने वाला तारीफ करते नहीं थकेगा. इसका दूसरा फायदा ये होगा कि घर की सजावट आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचाएगी. कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपके घर को बेहद सुंदर और एंटीक भी दिखाती हैं साथ ही आपको रिलैक्स फील होगा. इससे मेंटल और फिजिकल हेल्थ को फायदा भी पहुंचेगा.

Khabar Monkey

Health Friendly Decoration: घर बनेगा खूबसूरत, सेहत को भी होगा फायदा…इन चीजों से करें सजावट
Health Friendly Decoration: घर बनेगा खूबसूरत, सेहत को भी होगा फायदा…इन चीजों से करें सजावट

एयर प्यूरीफाइंग इंडोर प्लांट

घर में हरियाली मन को सुकून पहुंचाती है और इससे घर देखने में भी अच्छा लगता है. बालकनी में तो ज्यादातर लोग पौधे लगाते ही हैं. इसके अलावा इंडोर प्लांट आपके घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं. बस आप ऐसे प्लांट लगाएं जो नेचुरल एयर प्यूरीफायर का काम करते हैं. इन प्लांट को आप लिविंग रूम से लेकर बेडरूम तक में लगा सकते हैं. स्नेक प्लांट (Snake Plant),स्पाइडर प्लांट (Spider Plant), एरिका पाम (Areca Palm), पीस लिली (Peace Lily), लगा सकते हैं. इससे घर ठंडा भी रहेगा और हवा भी शुद्ध रहेगी जो हेल्दी रहने के लिए बहुत आवश्यक है.

हर्ब कॉर्नर बनाएं

अपने घर के एक कोने में या फिर किचन की विंडो के पास आप हर्बल कॉर्नर बना सकते हैं. इसमें आप तुलसी, पुदीना, एलोवेरा, धनिया, लेमन ग्रास, रोजमेरी, करी पत्ता, उगा सकते हैं. ये सारी हर्ब आपके खाने को स्वादिष्ट बनाने का काम करती हैं. इसके अलावा सेहत को भी फायदा पहुंचता है. आपके ये कॉर्नर सिर्फ घर की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाएगा, बल्कि हेल्थ भी दुरुस्त रहेगी.

Getty Images

हिमालयन साल्ट लैंप

आप अपने घर में हिमालयन साल्ट लैंप (Himalayan Salt Lamp) रख सकते हैं. यह लैंप देखने में बहुत अट्रैक्टिव होता है और आपके घर को क्लासी लुक देता है. ये लैंप ये हवा से धूल, बारीक अशुद्धी वाले कणों, पालतू जानवरों की रूसी आदि को खींचकर हवा को शुद्ध करने का काम करती है. इसलिए एलर्जी और अस्थमा जैसी प्रॉब्लम वालों के लिए फायदेमंद रहती है. इसके अलावा इसकी हल्की रोशनी से आंखों को सुकून पहुंचता है. बेडरूम में इसे लगा सकते हैं जिससे आपको रिलैक्स नींद लाने में भी हेल्प मिल सकती है.

एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजर

आप अपने घर की सजावट के आइटम्स में एसेंशियल ऑयल डिफ्यूज़र (Essential Oil Diffusers) को शामिल कर सकते हैं. ये देखने में काफी क्लासी लगते हैं और आपके घर को एंटीक टच देने में मदद करते हैं. मार्केट में एक से बढ़कर एक डिजाइन के डिफ्यूजर मिल जाएंगे. इसे आप मनपसंद खुशबू के ऑयल के साथ घर में रखकर चालू कर दें. इससे निकलने वाली धीमी-धीमी खुशबू रिलैक्स महसूस कराती है, जिससे स्ट्रेस दूर होता है. आप इसमें लैवेंडर, यूकेलिप्टस जैसे एशेंशियल ऑयल का यूज कर सकते हैं जो मूड को बूस्ट भी करते हैं और नींद को भी बेहतर कर सकते हैं.

इको-फ्रेंडली फर्नीचर-पर्दे

घर की सजावट में ऐसे फर्नीचर और पर्दे, चादर का इस्तेमाल करें जो इको फ्रेंडली हो. जैसे आप फर्नीचर के लिए केमिकल फ्री नेचुरल लकड़ी का यूज करें. इसके अलावा दीवारों के लिए ऐसे रंग चुनें जिसमें ‘VOC’ (वाष्पशील कार्बनिक यौगिक) की मात्रा बहुत कम हो या फिर ये ‘VOC’ फ्री हो. गहरे रंग के कॉर्टेन्स की बजाय लाइट कलर के पर्दे लगाएं जो देखने में अच्छे लगेंगे और मन को भी सुकून पहुंचाएंगे. इसी तरह से कुशन कवर, बेड शीट के लिए कॉटन, लिनन, जैसे कपड़ों का यूज करें. सिंथेटिक फैब्रिक से बचें.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply