सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कटने पर सेब की बदल गई रंगत, क्यों आता है भूरा रंग, क्या इससे न्यूट्रिएंट्स को होता है नुकसान?​

सेब को सेहत के लिए वरदान माना जाता है क्योंकि इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. भारत में इसे मोस्ट हेल्दी फूड्स की लिस्ट में टॉप पर रखा जाता है. पर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सेब को काटकर थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दिया जाए तो इसका रंग क्यों बदल […]

सेब को सेहत के लिए वरदान माना जाता है क्योंकि इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. भारत में इसे मोस्ट हेल्दी फूड्स की लिस्ट में टॉप पर रखा जाता है. पर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सेब को काटकर थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दिया जाए तो इसका रंग क्यों बदल जाता है? इसके पीछे कोई केमिकल प्रोसेस है या फिर ये सेब के खराब होने का संकेत है? इसी से जुड़े कई सवाल लोगों के मन में आते हैं. लोग सोचते हैं कि क्या सेब का रंग बदलने पर क्या इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं?

इसके अलावा ये भी सवाल उठता है कि क्या हमें सेब को इस कंडीशन में खाना चाहिए? दरअसल, ये काटते ही शुरू में सफेद या हल्के क्रीम कलर की दिखती है लेकिन धीरेधीरे रंग भूरा पड़ जाता है. आईए इन सभी सवालों के जवाब डिटेल में समझते हैं?

क्यों बदल जाता है कटे हुए सेब का रंग?

सेक काटने के बाद इसके रंग में बदलाव के पीछे एक केमिकल प्रोसेस होता है और इसे एंजाइमेटिक ब्राउनिंग कहा जाता है. न सिर्फ सेब बल्कि आलू, केला, नाशपाती और कई दूसरी खाने की चीजों के साथ भी ऐसा होता है. बताया जाता है कि रंग में बदलाव के पीछे कई सेल्स होते हैं. जब सेब साबुत होता है तो उसमें मौजूद सेल्स यानी कोशिकाएं अलगअलग जगहों पर रहती हैं.

पर जब इसे काटा या छीला जाता है तो ये सेल्स टूट जाते हैं. इससे सेब के अंदर मौजूद पॉलीफेनॉल ऑक्सीडेज नाम का एंजाइम फेनोलिक कंपाउंड के संपर्क में आ जाता है.

कटने के बाद सेब के भूरा होने में ऑक्सीजन का भी बड़ा रोल है. जब कटा हुआ पार्ट ऑक्सीजन के कॉन्टैक्ट में आता है तो इसमें मौजूद एंजाइम की वजह से ऑक्सीकरण नाम की प्रक्रिया शुरू हो जाती है.

ऐसे में क्विनोन नाम के यौगिक बनते हैं और धीरेधीरे ये आपस में रिएक्ट करते हैं जिससे भूर रंग के पिगमेंट बनने लगते हैं. इसलिए सेब के कटे हुए हिस्से का रंग बदलता है.

क्या ऐसा होने पर सेब खराब हो जाती है?

हर सेब अगर भूरा पड़ जाए तो इसका ये मतलब नहीं है कि वो खराब हो गया है. ऐसा सिर्फ ऑक्सीकरण की वजह से होता है, लेकिन ये भी सच है कि काफी देर तक सेब को काटकर रखा गया है तो उसे खाने से बचना चाहिए. इससे अलावा सेब से अलग की बदबू आने लगे, वो चिपचिपा हो जाए या फिर असामान्य तरीके से नरम हो जाए और इस पर फफूंद दिखे तो भी इसे खाने से बचना चाहिए. ये सभी लक्षण इसके खराब होने या सूक्ष्मजीवों के बढ़ने का संकेत है.

क्या पोषक तत्वों पर पड़ता है बुरा असर?

अब एक सवाल ये भी उठता है कि क्या रंग बदलने से सेब के पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं? बताया जाता है कि ऑक्सीकरण की वजह से सेब के कुछ फेनोलिक कंपाउंड्स और विटामिन सी पर भी असर पड़ता है. दरअसल विटामिन सी की वजह से हमारा शरीर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बच पाता है. कई रिसर्च में सामने आया है कि सेब को काटने पर उसके एंटीऑक्सीडेंट्स की एक्टिविटी पर असर पड़ता है. साथ ही विटामिन सी का लेवल भी बदल सकता है. वैसे इसका ये मतलब भी नहीं है कि रंग बदलने से सेब के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं.

कुछ का जल्दी रंग बदलना और कुछ का देर से

ऐसा देखा जाता है कि कुछ सेब का जल्दी रंग बदल जाता है जबकि कुछ को टाइम लगता है. इसमें सेब के टाइप और उसमें मौजूद एंजाइम की एक्टिविटी का रोल है. अलगअलग टाइम के सेबों में अलगअलग तरह के पॉलीफेनॉल ऑक्सीडेज एंजाइम और फेनोलिक कंपाउंड्स की मात्रा डिफरेंट हो सकती है. सेब के पकने की कंडीशन और उसे स्टोर करने के तरीका भी मैटर करता है.

सेब में कौनकौन से तत्व होते हैं

पोषक तत्व मात्रा शरीर में भूमिका
कैलोरी 95 kcal शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है
कार्बोहाइड्रेट 25 ग्राम ऊर्जा का प्रमुख स्रोत
फाइबर 4.4 ग्राम पाचन और आंतों की सेहत में मदद
प्रोटीन 0.5 ग्राम सेल्स के रखरखाव में भूमिका
फैट 0.3 ग्राम बहुत कम मात्रा में मौजूद
विटामिन सी 8.4 mg इम्यून सिस्टम और कोलेजन प्रोडक्शन में मदद
पोटैशियम 195 mg मसल्स, नर्वस सिस्टम के कामकाज में मदद
विटामिन K 4 mcg ब्लड क्लॉट और हड्डियों के स्वास्थ्य में भूमिका
विटामिन B6 0.1 mg मेटाबॉलिज्म और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी
मैंगनीज 0.06 mg हड्डियों के सामान्य कार्य में भूमिका

स्रोत: USDA FoodData Central

कटे हुए सेब का रंग बदलने से कैसे बचाएं?

वैसे कुछ तरीके हैं जिन्हें ट्राई करके काफी हद तक कटे हुए सेब का रंग बदलने से रोका जा सकता है.

नींबू का रस इस पीली चीज में सिट्रिक एसिड होता है और विटामिन सी की होने के कारण ये चीज ऑक्सीकरण के प्रोसेस को स्लो कर देता है. इसलिए आप चाहते हैं कि कटे सेब का रंग न बदलने इसके लिए नींबू की हेल्प ले सकते हैं.

ठंडे पानी का नुस्खा जब आप सेब को काटने के बाद इसे ठंडे पानी में रख देते हैं तो इस तरह से हवा के संपर्क में आने से बच जाती है. ऐसे में रंग चेंज होने का प्रोसेस धीमा हो जाता है. वैसे खाने से पहले सेब से एक्स्ट्रा पानी को निकाल देना चाहिए.

एयर टाइट बॉक्स आएगा काम किसी भी खाने की चीज को थोड़े समय तक ठीक रखने के लिए एयर टाइट बॉक्स की होम रेमेडी बेस्ट है. ऐसा करने से सेब या दूसरी खाने की चीज ऑक्सीजन के संपर्क में कम आता है. इसलिए ब्राउनिंग का प्रोसेस धीमा हो जाता है. वैसे आप सेब को फ्रिज में भी स्टोर करके काफी हद तक खराब होने से बचा सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY