Entertainment

Force 3: 2027 में आएगी ‘फोर्स 3’, ACP यशवर्धन बनकर जॉन अब्राहम मचाएंगे धमाल, मिला हर्षवर्धन राणे का साथ

Force 3 Release Date: 2026 अबतक बॉलीवुड के नाम रहा है. इस वक्त कई फिल्मों के सीक्वल पर काम चल रहा है. कुछ इसी साल रिलीज की जाएंगी, तो कुछ अगले साल यानी 2027 में. फिलहाल जिस बड़ी फिल्म के सीक्वल की यहां बात हो रही है, वो FORCE 3 है. इस बार एसीपी यशवर्धन यानी जॉन अब्राहम को हर्षवर्धन राणे का साथ मिला है. वहीं, तान्या मानिकतला भी ‘फोर्स 3’ का हिस्सा हैं. जब जॉन अब्राहम की फिल्म में हर्षवर्धन की एंट्री हुई थी, तब उन्होंने खुद कंफर्म कर दिया था. अब बस एक वीडियो शेयर कर मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है. फिल्म का काम तेजी से चल रहा है. वहीं, इस पिक्चर को ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ और ‘द फ्रीलांसर’ से पॉपुलर हुए भाव धूलिया डायरेक्ट कर रहे हैं. यह सफल एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है.

Force 3: 2027 में आएगी ‘फोर्स 3’, ACP यशवर्धन बनकर जॉन अब्राहम मचाएंगे धमाल, मिला हर्षवर्धन राणे का साथ
Force 3: 2027 में आएगी ‘फोर्स 3’, ACP यशवर्धन बनकर जॉन अब्राहम मचाएंगे धमाल, मिला हर्षवर्धन राणे का साथ

की पहली ‘फोर्स’ साल 2011 में रिलीज हुई थी. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को Nishikant Kamat ने डायरेक्ट किया था. जबकि, जॉन के साथ फिल्म में जेनेलिया, विद्युत जामवाल ने भी काम किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जो बजट से काफी ज्यादा है. वहीं, दूसरा इंस्टॉलमेंट 2016 में रिलीज हुआ था, जिसका डायरेक्शन अभिनय देव ने किया था. दूसरी फिल्म में जॉन के साथ ताहिर राज और सोनाक्षी सिन्हा थीं. जिसका कलेक्शन 58 करोड़ रुपये के आसपास रहा था. अब तीसरे का अपडेट जानिए.

‘फोर्स 3’ हुई अनाउंस, कब रिलीज होगी?

मेकर्स ने एकदम अलग अंदाज में FORCE 3 का अनाउंसमेंट वीडियो बनाया है. जो कि ग्राफिकल वीडियो है और पुलिस की वर्दी पहने पहले दिखते हैं जॉन अब्राहम. जो हाथ में बंदूक लिए खड़े हैं. वहीं दूसरी तरफ हैं हर्षवर्धन राणे, जिनके दोनों हाथों में बंदूके हैं. फिल्म की फिलहाल शूटिंग चल रही है, जो अलग से मेंशन किया गया है. दरअसल ‘फोर्स 3’ को शील कुमार, शाहबाज आलम, जॉन अब्राहम, संदीप लेजेल और मिनाक्षी दास ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म की कहानी सीमाब हाशमी ने लिखी है. वहीं, रवि बसरूर का म्यूजिक है. बताते चलें कि ‘फोर्स 3’ 19 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस वीडियो में रिलीज डेट मेंशन की गई है.

‘फोर्स 3’ को लेकर जॉन अब्राहम ने कहा कि, ”फोर्स हमेशा से एक ऐसी फ्रैंचाइजी रही है, जिस पर मुझे गहरा भरोसा रहा है. मेरे लिए यह इसलिए खास है क्योंकि इसमें एक खास तरह का दम और एक मजबूत पहचान है. जिससे दर्शक पिछले कुछ सालों में खुद को जोड़ पाए हैं. ‘फोर्स 3’ के साथ, हम उस विरासत को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ा रहे हैं. मैं हर्ष को एक एक्शन हीरो के तौर पर पेश करने के लिए भी बहुत एक्साइटेंड हूं. उनमें वो एनर्जी और भूख है. और मुझे लगता है कि दर्शकों को उन्हें इस अवतार में देखना जरूर पसंद आएगा”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply