Big Record: कई पुरानी फिल्में देखने के लिए अब भी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सहारा लेना पड़ता है. जिसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना भी जरूरी है. वैसे तो कई क्लासिक फिल्में आपको यूट्यूब पर भी मिल जाती हैं, जहां आप फ्री में फिल्में देख सकते हैं. पर कभी सोचा है यूट्यूब पर किस फिल्म के नाम वो रिकॉर्ड होगा, जिसे सबसे ज्यादा बार देखा गया है. खास बात है कि यह कोई भी बॉलीवुड फिल्म नहीं है. लेकिन यह एक हिंदी डब फिल्म है, जिस पर 987 मिलियन व्यूज हैं. यानी सिर्फ 13 मिलियन होते ही एक और बड़ा रिकॉर्ड बन जाएगा. 9 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म के बारे में आपको भी सबकुछ बताते हैं.

यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखी जाने वाली फिल्म में तगड़ा एक्शन है. जहां हीरो कार का दरवाजा तोड़कर गुंडों की पिटाई करता है. जहां अकेले ही हवा में उड़ते हुए एक बड़ी गैंग को खत्म कर देता है. इस एक्शन फिल्म में शुरुआत से आखिर तक सिर्फ मारधाड़ और खून खराबा ही है. साथ ही हीरो-विलेन की अपनी अलग जंग है. इस पिक्चर का नाम है- . जानिए फिल्म के बारे में.
Youtube पर सबसे ज्यादा बार देखी गई ये फिल्म
इस फिल्म का नाम है- जया जानकी नायक, जो साल 2017 रिलीज हुई थी. साथ ही एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा तेलुगु फिल्म है. जिसे बोयापति श्रीनु ने डायरेक्ट किया है. साथ ही द्वारका क्रिएशन्स के साथ मिलकर मिरयाला रविंदर रेड्डी ने पैसे लगाए. फिल्म में बेलमकोंडा श्रीनिवास और रकुल प्रीत सिंह के साथ जगपति बाबू, तरूण अरोरा, प्रज्ञा जयसवाल, सरथ कुमार समेत कई स्टार्स ने काम किया है.देवी श्री प्रसाद ने फिल्म को म्यूजिक दिया है. दरअसल इस फिल्म को हिंदी में ‘जया जानकी नायका – खूंखार’ के नाम से भी डब किया गया था. साथ ही 7 जुलाई 2018 को Zee Cinema पर इसका प्रीमियर हुआ था. बाद में इसे मलयालम में ‘Njan Gagan’ के नाम से डब किया गया. साथ ही इसे Pen Movies चैनल ने YouTube पर भी रिलीज किया.
अब हिंदी डब वर्जन को ही यूट्यूब पर खबर लिखे जाने तक 987 मिलियन व्यूज मिले हैं. और यह YouTube पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है. हालांकि, ‘जया जानकी नायका’ बॉक्स ऑफिस पर एक कमर्शियल फ्लॉप साबित हुई. भारी-भरकम बजट के बावजूद, यह फिल्म रिलीज से पहले हुए बिजनेस वैल्यू को भी वसूल नहीं कर पाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को लगभग 8.27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. पर हिंदी डब वर्जन को यूट्यूब पर भर-भरकर प्यार मिला.




