Entertainment

आदित्य धर तो कुछ नहीं, ‘धुरंधर’ से पहले ही फराह खान कर चुकी हैं कमाल, 19 साल पुरानी फिल्म की पीक डिटेलिंग ने फैंस को चौंकाया

Farah Khan Film: ‘पीक डिटेलिंग’ का ट्रेंड इन दिनों फिल्मों में खूब चर्चा में है, खासकर जब से ‘धुरंधर’ को लेकर सोशल मीडिया पर इसकी बात हो रही है. आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज होने के बाद से लोगों ने इसके सीन में से कई पीक डिटेलिंग निकाली थी. लेकिन, जहां अभी इसको लेकर बात हो रही है, तो बता दें कि बॉलीवुड की फिल्मों में पीक डिटेलिंग का ट्रेंड काफी पुराना है, जिसे अब ऑडियंस नोटिस कर रही है. जिस फिल्म की पीक डिटेलिंग की हम बात कर रहे हैं, वो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ है.

आदित्य धर तो कुछ नहीं, ‘धुरंधर’ से पहले ही फराह खान कर चुकी हैं कमाल, 19 साल पुरानी फिल्म की पीक डिटेलिंग ने फैंस को चौंकाया
आदित्य धर तो कुछ नहीं, ‘धुरंधर’ से पहले ही फराह खान कर चुकी हैं कमाल, 19 साल पुरानी फिल्म की पीक डिटेलिंग ने फैंस को चौंकाया

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी. आज भी इस फिल्म का क्रेज लोगों में देखने को मिलता है. फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया था, हालांकि फिल्म की काफी बार चर्चा हो चुकी है, लेकिन इस बार इस फिल्म की डिटेलिंग पर लोग बात कर रहे हैं. 19 साल पुरानी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का एक सीन फिर चर्चा में आ गया है, जिसमें दिखाई गई डिटेलिंग ने फैंस को हैरान कर दिया है. फिल्म का यह छोटा सा मोमेंट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे उस दौर की ‘पीक डिटेलिंग’ बता रहे हैं.

खास सीन की हो रही चर्चा

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्लिप में फिल्म के एक सीन को लेकर खास बात बताई जा रही है, जिसे दर्शकों ने पहले कभी इतनी बारीकी से नोटिस नहीं किया था. ये सीन तब का है, जब दीपिका का किरदार शाांति शाहरुख से थैंक्यू कहता है, जिसके बाद शाहरुख के किरदार ओम का डायलॉग होता है दोस्ती का एक उसूल है मैडम, दोस्ती में नौ सॉरी, नौ थैंक्यू. इस पर शाांति पूछती है कि ये किसी फिल्म का डायलॉग है, तो ओम का दोस्त जवाब देता है कि अब तक तो नहीं.

‘मैंने प्यार किया’ से कनेक्शन

लेकिन, अब पीक डिटेलिंग की बात करें, तो शांति और ओम का सीन का समय 1970-80 के बीच के दौर का दिखाया जाता है. तो सीन में ध्यान देने वाली चीज ये है कि जब सीन खतिम होता है तो कैमरा एंगल साइड में खड़े एक शख्स पर जाता है, जो ये डायलॉग लिख रहा होता है और इसने एक टोपी लगाई होती है, जिस पर फ्रेंड्स लिखा होता है. कमाल की बात ये है कि उस शख्स का नाम सूरज होता है. अब मुद्दे पर आएं, तो ये डायलॉग असल में साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का है.

डिटेलिंग की हो रही तारीफ

‘मैंने प्यार किया’ को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में फ्रेंड्स लिखी टोपी का भी इस्तेमाल किया गया है. इससे ये पता लगता है कि फराह खान ने अपनी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में ये दिखाने की कोशिश की है कि ‘ओम शांति ओम’ में हुए उस सीन के बाद सूरज बड़जात्या ने ओम के बोले डायलॉग तो अपनी फिल्म में ले लेते हैं. अब ये सीन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसके बाद से फराह की जमकर तारीफ हो रही है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply