Entertainment

Akshay Kumar Movies: ‘भूत बंगला’ के बाद क्या? अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों के बारे में जान लीजिए

Akshay Kumar Upcoming Movies: अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 16 सालों के बाद इन दोनों ने एक साथ कोई फिल्म की है. इससे पहले दोनों ने आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म ‘खट्टा मीठा’ पर काम किया था. उस फिल्म ने लोगों को खूब हंसाया था. फिल्म की खूब तारीफ हुई थी. अब ‘भूत बंगला’ को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा, लेकिन इसके अलावा अभी उनके पास और भी कुछ प्रोजेक्ट हैं, जिनमें वो आने वाले समय में दिखेंगे. चलिए आपको बताते हैं कि वो अभी और कौन-कौन सी फिल्मों पर काम कर रहे हैं.

Akshay Kumar Movies: ‘भूत बंगला’ के बाद क्या? अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों के बारे में जान लीजिए
Akshay Kumar Movies: ‘भूत बंगला’ के बाद क्या? अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों के बारे में जान लीजिए

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार इसी साल अपनी एक्शन-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ का तीसरा पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ लेकर आने वाले हैं, जिसमें अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जॉनी लिवर समेत 20 से भी ज्यादा बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 26 जून को रिलीज होने वाली है.

हैवान

‘भूत बंगला’ के अलावा ने प्रियदर्शन के साथ एक और फिल्म की है. नाम है ‘हैवान’, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं. पिछले साल ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी. इसी साल ये फिल्म रिलीज होने वाली है, लेकिन अभी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है. ऐसे माना जा रहा है कि मेकर्स अगस्त के महीने में इस पिक्चर को रिलीज कर सकते हैं. लेकिन ऑफिशियल ऐलान का इंतजार है.

गोलमाल 5

अगला नाम है डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 5’ का. पिछले चारों पार्ट की तरह अजय देवगन तो इस फिल्म का हिस्सा हैं ही, लेकिन उनके अलावा इस बार अक्षय को भी इसमें कास्ट किया गया है. वो इसमें निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है. अभी रिलीज डेट का इंतजार है.

इस फिल्म की भी हो रही चर्चा

इसके अलावा अक्षय के पास एक और फिल्म है, जिसकी लंबे समय से चर्चा हो रही है. वो फिल्म है ‘हेरा फेरा 3’. ये फिल्म भी बनने वाली है, लेकिन इस पर काम कब तक होगा, इसको लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है. हाल ही में अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव चैन सेशन के दौरान कहा, “‘हेरा फेरी 3’ पर फिलहाल तो कुछ भी नहीं.” इस फिल्म पर भले ही अभी काम शुरू नहीं हुआ, लेकिन उनकी बाकी तीन फिल्में पूरी तरह कंफर्म हैं और एक-एक करके रिलीज होंगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply