मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से टेंशन? जानिए क्यों ‘मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड्स’ बने निवेशकों का नया सुरक्षा कवच!​ | दलित के घर भोजन, रविदास मंदिर में पूजा; सहारनपुर से BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का बड़ा संदेश​ | मुगल बादशाह बाबर के लिए काबुल क्यों था खास? अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव के बीच जानें जवाब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

20 दिन में 6 बार सांप ने काटा, हर बार दिखा काला नाग; इटावा के अंकुश की कहानी ने डॉक्टरों को भी चौंकाया!​

Etawah News: इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला भगत गांव निवासी अंकुश यादव पिछले करीब 20 दिनों से लगातार सांप के काटने की घटनाओं से परेशान है. युवक और उसके परिवार के मुताबिक, इस दौरान करीब छह बार सांप ने उसे काटा है. हर घटना के बाद अंकुश को उपचार के लिए कभी इटावा […]

Etawah News: इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला भगत गांव निवासी अंकुश यादव पिछले करीब 20 दिनों से लगातार सांप के काटने की घटनाओं से परेशान है. युवक और उसके परिवार के मुताबिक, इस दौरान करीब छह बार सांप ने उसे काटा है. हर घटना के बाद अंकुश को उपचार के लिए कभी इटावा जिला अस्पताल तो कभी सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. सोमवार शाम करीब सात बजे भी वह अपने पिता, चाचा और गांव के लोगों के साथ जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा.

इकलौते बेटे को लेकर परिवार डरा

अंकुश यादव अर्जेश यादव का इकलौता बेटा है और उसकी तीन बहनें हैं. पिता किसान हैं, जबकि अंकुश गुड़गांव में एक कॉल सेंटर में काम करता है. परिवार के मुताबिक, पिछले महीने अंकुश अपने घर आया था. इसके बाद से उसके साथ एक के बाद एक सांप के काटने की घटनाएं होने लगीं. बारबार ऐसी घटनाओं के सामने आने से परिवार के लोग भी भय के माहौल में हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस समस्या से युवक को कैसे बचाया जाए?

हर बार काले सांप के काटने का दावा

पीड़ित अंकुश यादव का कहना है कि पिछले करीब 20 दिनों से उसे लगातार सांप काट रहा है. उसका दावा है कि हर बार उसने काले रंग के सांप को अपनी आंखों से देखा है. अंकुश के मुताबिक, कुछ दिन पहले वह अपने दोस्त के साथ नवा टेड़ा गांव में अपनी मौसी के घर गया था. वहां भी उसे सांप ने काट लिया. इसके बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां वह दो दिन तक भर्ती रहकर उपचार कराता रहा.

जिला अस्पताल में फिर पहुंचा युवक

सोमवार शाम करीब सात बजे अंकुश एक बार फिर अपने पिता, चाचा और गांव के लोगों के साथ इटावा जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा. परिवार ने डॉक्टरों को बताया कि युवक को पिछले 20 दिनों में करीब छह बार सांप काट चुका है. बारबार सांप काटने की बात सामने आने के बाद अस्पताल में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. परिवार युवक के उपचार और सुरक्षा को लेकर लगातार परेशान है.

बारबार इलाज को लेकर चिंता

जिला अस्पताल के इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. ओमकांत राजपूत ने बताया कि युवक पिछले दोतीन बार जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के लिए आ चुका है. सोमवार को भी युवक आया और उसने पैर में सांप के काटने की बात बताई. चिकित्सक के मुताबिक, युवक को फिलहाल रात में निगरानी में रखा गया है. युवक और उसके परिवार की ओर से बताया गया है कि करीब 20 दिनों में उसे छह बार सांप काट चुका है.

एंटी वेनम देने में भी सावधानी

लगातार सांप के काटने की बात सामने आने के कारण युवक के इलाज को लेकर भी चिकित्सकों को सावधानी बरतनी पड़ रही है. परिवार की ओर से हर बार सांप के काटने की जानकारी दी जा रही है. ऐसे में युवक को एंटी वेनम और टिटनिस का इंजेक्शन दिए जाने को लेकर भी चिकित्सक स्थिति को ध्यान में रखकर फैसला कर रहे हैं. युवक को फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.

भगत के पास भी ले गया परिवार

अंकुश के चाचा राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटनाओं के बाद परिवार युवक को एक भगत के पास भी लेकर गया था. परिवार को उम्मीद थी कि वहां से इस परेशानी का कोई समाधान मिल सकेगा, लेकिन भगत ने भी इस मामले में हाथ खड़े कर दिए. राजेंद्र कुमार के मुताबिक, लगातार हो रही घटनाओं के कारण परिवार के लोग भयभीत हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर अंकुश को इस परेशानी से कैसे छुटकारा मिले.

सर्प विशेषज्ञ ने जताई आशंका

सर्पमित्र विशेषज्ञ डॉ. आशीष त्रिपाठी ने इस मामले को लेकर अलग संभावना जताई है. उनका कहना है कि युवक जिस तरह से बारबार सांप के काटने की घटना बता रहा है, उसमें फिलहाल ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा कि हर बार वास्तव में सांप ने ही उसे काटा हो. उन्होंने संभावना जताई कि युवक स्नेक बाइट फोबिया से ग्रसित हो सकता है.

चोट को सांप काटना समझने की संभावना

डॉ. आशीष त्रिपाठी के मुताबिक, स्नेक बाइट फोबिया की स्थिति में व्यक्ति को शरीर पर किसी भी तरह की चोट या अलग तरह का अहसास होने पर सांप के काटने जैसा महसूस हो सकता है. हालांकि युवक की ओर से लगातार सांप देखने का दावा किया जा रहा है. ऐसे में पूरे मामले को लेकर चिकित्सकीय निगरानी और सही जांच जरूरी मानी जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY