गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Team India के Head Coach Gautam Gambhir बोले- कार्यकाल की नाकामी और सफलता दोनों मंजूर​ | Gold-Silver Price: सोने-चांदी पर फिर बढ़ा दबाव! क्या आने वाले दिनों में कीमत में आएगी बड़ी गिरावट​ | Sonbhadra Tribal Land Case: सोनभद्र के 48 बीघा आदिवासी जमीन मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रशासन के आदेश में दखल से इनकार, अब होगी कार्रवाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: 70 किमी की रफ्तार से हवाएं और बारिश… यूपी-बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक झमाझम बरसेंगे बादल, हिमाचल-उत्तराखंड में भी बिगड़ेगा मौसम, जानें दिल्ली का हाल​

Aaj Ka Mausam: देशभर में मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन भी देश के कई हिस्सों में झमाझम बरसात देखने को मिल रही है. कई राज्यों में बरसात का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. 23 सितंबर यानी आज भी देश के क भागों में बारिश का दौर जारी रहने […]

Aaj Ka Mausam: देशभर में मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन भी देश के कई हिस्सों में झमाझम बरसात देखने को मिल रही है. कई राज्यों में बरसात का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. 23 सितंबर यानी आज भी देश के क भागों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पूर्वी और मध्य भारत के साथ दक्षिण के राज्यों में बरसात अधिक हो सकती है. कई राज्यों में भारी से बहुत भारी हो सकती है.

देश की राजधानी दिल्ली में आज मुख्य रूप से मौसम साफ रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आज अधिकतम 35 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. कल यानी 24 सितंबर को भी राज्य में मौसम साफ बना रहेगा. 25 तारीख को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. 26 तारीख को भी आमतौर पर यहां बादलों का डेरा रहेगा. 27 और 28 सितंबर को राज्य में तूफान और बारिश की संभावना है.

यूपीबिहार और झारखंड में बारिश

उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी हिस्सों में बारिश हो सकती है. प्रयागराज, कौशांबी, भदोही वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली में बादल बरस सकते हैं. कल से 27 सितंबर के दौरान पश्चिमी यूपी में भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. बिहार में आज से 27 सितंबर तक बारिश का दौर बना रह सकता है. झारखंड में आज कई जिलों में व्यापक बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

पंजाब और हरियाणा में आज तेज बारिश का असर नहीं दिखेगा. दोनों राज्यों में बारिश की गतिविधियां फिलहाल सीमित रह सकती हैं. राजस्थान में आज ज्यादातर हिस्सों में शुष्क मौसम रह सकता है. वहीं मध्य प्रदेश में आज बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. पूर्वी मध्य प्रदेश में आज से 27 सितंबर के दौरान कई जगहों पर बारिश हो सकती है. आज, कल और 27 सितंबर को पूर्वी हिस्सों में कुछ जगह भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज और कल सितंबर को गरजचमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

ओडिशा में आज से 25 सितंबर तर बारिश का दौर जारी रह सकता है. राज्य में आज और कल 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलगअलग जगहों पर बिजली चमकने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आसपास के इलाकों में भी मौसम बिगड़ सकता है.

पहाड़ी इलाकों में बिगड़ेगा मौसम

उत्तराखंड में आज कई जगहों पर बारिश की संंभावना है. हिमाचल प्रदेश में बड़ी बारिश की गतिविधियां नजर नहीं आने वाली हैं. हालांकि, कल से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू होने की संभावना है. जम्मू कश्मीर में भी आज मौसम विभाग ने बड़ी बारिश का अनुमान नहीं जताया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY