PM Narendra Modi Pilot Smit Machchhar Phone Talks: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक उड़ान में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले बहादुर कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री मोदी ने से बातचीत की। उन्होंने कहा कि “मैं आपकी देखभाल करने के लिए सऊदी और UAE सरकारों का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जब भी आपको मेरी ज़रूरत होगी, मैं बस एक फ़ोन कॉल की दूरी पर हूं।”

#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने बहादुर कैप्टन स्मित मच्छार से बातचीत करते हुए कहा, “मैं आपकी देखभाल करने के लिए सऊदी और UAE सरकारों का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जब भी आपको मेरी ज़रूरत होगी, मैं बस एक फ़ोन कॉल की दूरी पर हूं।” pic.twitter.com/yIK6F08BqR
— ANI_HindiNews October 2, 2026
हनुमान चालीसा का करते हैं पाठ
Flydubai की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में गंभीर आपात स्थिति के दौरान साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की देशभर में चर्चा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है।
कैप्टन स्मित मच्छार ने बताया कि मुश्किल परिस्थितियों में वह हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। उनके मुताबिक, यह उनकी आस्था का हिस्सा है और कठिन समय में वह इसका सहारा लेते हैं।