बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी पुलिस ने एक दिन अवैध हिरासत में रखा तो कितना मुआवजा मिलेगा?​ | Investment Strategy Plan: प्रतिदिन ₹666 की SIP से बन सकते हैं करोड़पति, जानें पूरा कैलकुलेशन​ | ‘अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो’, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Emergency Call Scam Alert: दोस्त या रिश्तेदार की आवाज में आए Emergency Call से रहें सावधान! हो सकता है AI Voice Scam..जानें इससे कैसे बचें?​

Emergency Call Scam Alert: आजकल की डिजिटल दुनिया के चलते साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। साइबर ठग अब ठगी के लिए आए दिन नएनए पैतरे अपनाते हैं। ऐसे में जब से AI आया है लोगों के काम करने में काफी सुविधा मिली है, लेकिन इसके साथ साथ कभी फोटो बनाकर तो […]

Emergency Call Scam Alert: आजकल की डिजिटल दुनिया के चलते साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। साइबर ठग अब ठगी के लिए आए दिन नएनए पैतरे अपनाते हैं। ऐसे में जब से AI आया है लोगों के काम करने में काफी सुविधा मिली है, लेकिन इसके साथ साथ कभी फोटो बनाकर तो कभी किसी की आवाज बनाकर ठगी करते हैं। 

ऐसे में कई ठग आपके रिश्तेदारों या दोस्तों की आवाज से मैच करती आवाज बनाकर एमर्जेंसी कॉल करते हुए पैसों की डिमांड करते हैं। ऐसे में आप भ्रमित हो जाते हैं और उसे अपने दोस्त और रिस्तेदार समझकर तुरंत पैसे ट्रांसफर कर देते हैं, फिर जब आपको पता चलता है कि आपके दोस्त या रिस्तेदार में से किसी ने पैसे नहीं मांगे तब तक देर हो चुकी होती है। ऐसे में आइए जानें की इस ठगी का शिकार होने से कैसे बचे?

AI Voice Fraud कैसे करता हैं काम?

एआई वॉइस फ्रॉड या वॉइस क्लोनिंग स्कैम में साइबर अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से किसी परिचित या भरोसेमंद व्यक्ति की आवाज़ की हूबहू नकल करके लोगों से ठगी करते हैं।

1. स्कैमर्स सोशल मीडिया , पॉडकास्ट या पुराने वॉयस नोट्स से किसी व्यक्ति की आवाज का कुछ सेकंड का सैंपल रिकॉर्ड कर लेते हैं।

2.  इस आवाज के सैंपल को एआई सॉफ्टवेयर या डीप लर्निंग टूल्स में डाला जाता है। यह टूल आवाज़ के उतारचढ़ाव , टोन, सांस लेने के तरीके और लहजे का विश्लेषण करके उसकी सिंथेटिक कॉपी तैयार कर देता है।

3. नकली आवाज तैयार होने के बाद, स्कैमर्स परिवार के किसी सदस्य, दोस्त या बॉस की आवाज में कॉल या वॉयस मैसेज भेजते हैं। वे ऐसी कहानी बनाते हैं जिससे तुरंत घबराहट फैले, जैसे— एक्सीडेंट होना, पुलिस कस्टडी, मेडिकल इमरजेंसी या विदेश में फंस जाना

4.  सामने वाला व्यक्ति जब जानीपहचानी आवाज सुनकर घबरा जाता है, ऐसे में वो बिना सोचेसमझे तुरंत ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने या बैंक डिटेल्स/ओटीपी साझा कर देते हैं और स्कैमर्स के जाल में फंस जाते हैं।

AI Scam से बचने के उपाय

एआई वॉइस फ्रॉड और वॉयस क्लोनिंग से बचने के लिए तुरंत फोन काट दें, सीधे पुराने और भरोसेमंद नंबर पर कॉल करके पुष्टि करें,  घबराहट में आकर पैसे ट्रांसफर न करें। इन बातों का रखें ध्यान..

1. यदि आपको किसी रिश्तेदार या बच्चे की आवाज में इमरजेंसी या पैसों की मांग वाली कॉल आती है, तो बिना पैनिक हुए सबसे पहले फोन काट दें।

2. परिवार के सदस्यों के साथ एक ‘सीक्रेट कोड’ या पासवर्ड तय रखें। अगर कोई इमरजेंसी में फोन करे, तो उससे वह कोड पूछें।

3. जिस नंबर से कॉल आई है, उस पर विश्वास न करें। उस व्यक्ति या रिश्तेदार के पुराने और सेव किए गए नंबर पर कॉल करके पुष्टि करें।

4. अपनी आवाज के वीडियो, रील्स या वॉयस नोट्स को पब्लिक अकाउंट्स पर ज्यादा शेयर करने से बचें, क्योंकि एआई इन्हीं सैंपल्स से आवाज की नकल कर लेता है।

यदि संभव हो तो उस व्यक्ति से वीडियो कॉल करके बातचीत की पुष्टि करें।

Scam होने पर क्या करें?

1. यदि आपके साथ ऐसा कोई फ्रॉड हो जाता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

2. ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट साइबर क्राइम पोर्टल पर जाएं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY