Electric Car Battery Tips: आज के समय में पेट्रोलडीजल वाली कार के साथ साथ बैटरी वाली कार भी आ गई है। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए और ईंधन की बढ़ती मंगाई को देखते हुए आजकल लोग बैटरी वाली या यूं कहें कि इलेक्ट्रॉनिक कार ज्यादा खरीद रहे हैं। ऐसे में अगर हम उस गाड़ी को सही से नहीं रखते हैं। तो ऐसे में छोटीछोटी गलतियों की वजह से इलेक्ट्रॉनिक कार की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है। इससे कार खराब होने और खर्च बढ़ जाने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

भूलकर न करें ये गलितयां
अगर आपके पास इलेक्ट्रानिक कार है। तो कुछ गलितयों को करने से बचे। नहीं कार को डिस्चार्ज होते और खऱाब होते समय नहीं लगेगा। आइए जानें कौन सी गलतियां न करें..
1. बैटरी बार बार चार्च न करें
बैटरी का चार्ज थोड़ा कम होने पर बारबार 100% तक फुल चार्ज नकरें। और ना ही इलेक्ट्रॉनिक कार की बैटरी को बिल्कुल शून्य होने दें। क्योंकि इससे कार की क्षमता को नुकसान पहुंचाता है।
2. 12वोल्ट सहायक बैटरी की खराबी
इलेक्ट्रिक कारों में मेन लिथियमआयन बैटरी के साथ एक छोटी 12V बैटरी भी होती है, जो कार के लाइट्स, स्क्रीन और कंप्यूटर सिस्टम को चलाती है। यदि यह छोटी बैटरी खराब हो जाए, तो कार ऑन ही नहीं होती या बारबार डिस्चार्ज की समस्या आती है।
3. बैकग्राउंड सिस्टम और ‘पैरासिटिक ड्रेन’
गाड़ी बंद होने के बावजूद कार का बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम , सुरक्षा फीचर्स , और कनेक्टेड कार ऐप / जीपीएस लगातार थोड़ीथोड़ी बिजली लेते रहते हैं
4. अत्यधिक तापमान
तेज धूप या अत्यधिक गर्मी में कार खड़ी रखने से बैटरी का तापमान नियंत्रित करने के लिए थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम सक्रिय रहता है, जिससे खड़ी गाड़ी में भी बैटरी डिस्चार्ज हो सकती है।
5. यदि आप अपनी इलेक्ट्रिक कार को बिना इस्तेमाल किए कई दिनों या हफ़्तों के लिए छोड़ देते हैं, तो नेचुरल डिस्चार्ज और इंटरनल सिस्टम के कारण बैटरी कम होने लगती है।
6. गाड़ी चलाते समय अचानक जोर से ब्रेक लगाना कार की बैटरी पर असर डालता है। क्योंकि अचानक जोर से ब्रेक लगाना बैटरी से बहुत ज्यादा करंट खींचता है।
समाधान
1. यदि कार स्टार्ट होने में समस्या दे रही है, तो सबसे पहले ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर जाकर अपनी 12V की छोटी बैटरी का वोल्टेज चेक करवाएं।
2. संभव हो तो कार को छांव या ढंके हुए स्थान पर पार्क करें ताकि सीधी तेज धूप से बैटरी पर असर न पड़े।
3. बैटरी की सेहत अच्छी रखने के लिए रोजमर्रा के इस्तेमाल में चार्ज को 20% से 80% के बीच रखने की कोशिश करें।
4. गाड़ी से उतरते समय यह सुनिश्चित करें कि कोई लाइट, एसी या अन्य एसेसरीज चालू न रह जाएं।
5. कंपनी द्वारा जारी किए गए बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के सॉफ्टवेयर अपडेट समयसमय पर करवाएं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें