Indian Railways Train News: दक्षिण पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यशवंतपुरतिरुवनंतपुरम उत्तर गरीब रथ एक्सप्रेस में 3 अतिरिक्त एसी थ्रीटियर इकोनॉमी कोच जोड़ने का फैसला किया है। इस बदलाव से ट्रेन में यात्रियों के लिए सीटों की संख्या बढ़ेगी। इससे पहले के मुकाबले टिकट मिलना आसान हो जाएगा।

रेलवे के इस फैसले के बाद ट्रेन में LHB कोचों की संख्या 18 से बढ़कर 21 हो जाएगी। खास बात यह है कि इन अतिरिक्त कोचों को स्थायी रूप से जोड़ा जा रहा है, जिससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को आगे भी इसका लाभ मिल सकता है। वहीं, दशहरा उत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पश्चिम रेलवे ने 3 अन्य ट्रेनों के ठहराव में भी अस्थायी बदलाव किए हैं।
गरीब रथ एक्सप्रेस में अब होंगे 21 कोच
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यशवंतपुर और तिरुवनंतपुरम उत्तर के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में तीन अतिरिक्त एसी थ्रीटियर इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे। पहले इस ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 21 कर दी गई है।
नई व्यवस्था के तहत ट्रेन में अब 19 AC थ्रीटियर इकोनॉमी कोच होंगे। साथ ही दो लगेजकमब्रेक और जनरेटर कार भी शामिल रहेंगी। इससे व्यस्त दिनों में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इस दिन बढ़ा दी जाएंगी 3AC कोच
भारतीय रेलवे ने हाल ही में यशवंतपुरतिरुवनंतपुरम उत्तर गरीब रथ एक्सप्रेस में 18 और 19 अक्टूबर 2026 से 3 अतिरिक्त एसी थ्रीटियर इकोनॉमी कोच स्थायी रूप से बढ़ा दिए हैं।
1. यशवंतपुरतिरुवनंतपुरम उत्तर गरीब रथ इसमें यशवंतपुर से 18 अक्टूबर 2026 से अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं।
2. तिरुवनंतपुरम उत्तरयशवंतपुर गरीब रथ रैक और अतिरिक्त कोच लगाने का काम कर रहा है।
रेलवे के मुताबिक, तीनों अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। ऐसे में इस रूट पर नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों को आने वाले समय में भी ज्यादा सीटों का फायदा मिल सकता है।
दशहरा पर 3 ट्रेनों के ठहराव में भी बदलाव
गरीब रथ एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने के साथ ही दक्षिण पश्चिम रेलवे ने दशहरा उत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 3 अन्य ट्रेनों के ठहराव में अस्थायी बदलाव किए हैं। इन बदलावों के तहत कुछ ऐसे स्टेशनों पर भी ट्रेनें रुकेंगी, जहां सामान्य परिचालन के दौरान उनका ठहराव नहीं होता। यह व्यवस्था 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच शुरू होने वाली यात्राओं के लिए लागू की गई है।
1. मैसूरुशिवमोग्गा टाउन अनारक्षित एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 16225/16226 को दशहरा उत्सव के दौरान बेलागुला, कृष्णराजसागर, कल्लूर येदाहल्ली हॉल्ट, सागरकट्टे, डोर्नहल्ली, हम्पापुरा, अर्जुनहल्ली हॉल्ट, होसा अग्रहारा और माविनकेरे स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। इससे इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा हो सकती है।
2. मैसूरुतालगुप्पा कुवेम्पु एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 16222/16221 का ठहराव भी कुछ स्टेशनों पर अस्थायी रूप से किया जाएगा। इस ट्रेन को कृष्णराजसागर, कल्लूर येदाहल्ली हॉल्ट, डोर्नहल्ली, हम्पापुरा और अर्जुनहल्ली हॉल्ट स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव मिलेगा।
3. बेलागवीमैसूरु एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 17301/17302 के यात्रियों को भी इस बदलाव का लाभ मिलेगा। दशहरा उत्सव के दौरान यह ट्रेन बेलागुला, सागरकट्टे, होसा अग्रहारा, अक्कीहेब्बालु, बिराहल्ली हॉल्ट, मंदागेरे और माविनकेरे स्टेशनों पर अस्थायी रूप से रुकेगी।
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
रेलवे के इन फैसलों का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा बढ़ाना है। गरीब रथ एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जुड़ने से सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी, जबकि दूसरी ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव से छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोगों को सुविधा मिल सकती है। हालांकि, यात्रा करने से पहले यात्रियों को संबंधित ट्रेन की समयसारणी और ठहराव की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लेनी चाहिए।