Drishyam 3: इस साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड का कब्जा है. कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, पर एक अकेली ‘धुरंधर 2’ ने पूरा खेल पलट दिया. पर इस साल कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल भी आएंगे, जिनका बेसब्री से इंतजार हो रहा है. लिस्ट में अजय देवगन की फिल्में शामिल हैं, क्योंकि उनके खाते में सबसे ज्यादा सीक्वल होते हैं. 2026 में अबतक उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. पर अक्टूबर में ‘दृश्यम 3’ लेकर आएंगे. वैसे तो उस फिल्म के साथ एक बड़ा रिस्क ही ले रहे हैं, क्योंकि मोहनलाल की DRISHYAM 3 का मलयालम वर्जन मई में ही आ रहा है. जी हां, 21 मई को फिल्म रिलीज हो रही है, उससे पहले मेकर्स ने जो दांव खेला था, वो बुरी तरह फ्लॉप हुआ.

दरअसल 2013 में की क्राइम थ्रिलर Drishyam आई थी. जिसे Jeethu Joseph ने डायरेक्ट किया था. वहीं, हिंदी में अजय देवगन साल 2015 में यह फिल्म लेकर आए. जबकि, 2021 में दूसरा इंस्टॉलमेंट आया. इसका काम कोविड के दौरान चल रहा था, जिसकी वजह से इसे थिएटर्स में रिलीज नहीं किया गया. यह फिल्म सीधा अमेजन प्राइम पर आई थी. पर मेकर्स ने 10 अप्रैल, 2026 को इसे थिएटर्स में री-रिलीज किया. और फिल्म का बुरा हाल हो गया.
‘दृश्यम 2’ को रिलीज करना नहीं आया काम
मोहनलाल और जीतू जोसेफ की ‘दृश्यम’ मलयालम सिनेमा की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है. इसकी तीसरी किस्त ‘दृश्यम 3’ 21 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. ‘दृश्यम 2’ सीधे Amazon Prime Video पर रिलीज हुई थी. अब फिल्म बनाने वालों को लगा कि ‘दृश्यम 3’ से पहले ‘दृश्यम 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज कर लिया जाए. लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि फिल्म सिनेमाघरों में पूरी तरह से असफल रही. लोगों ने फिल्म को दोबारा देखने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं जताई है.
दरअसल इस फिल्म ने केरल में सिर्फ 3.5 लाख रुपये की कमाई की है. वहीं, ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे दोबारा रिलीज करने की कोई ज़रूरत नहीं थी. इससे बचा जा सकता था, खासकर यह देखते हुए कि पार्ट 2 को OTT पर रिलीज हुए काफी वक्त हो चुका है. पर फिर भी पार्ट 3 अच्छा कमाएगी, यह उम्मीद बनी हुई है.





