Thursday, April 16, 2026
Viral

कामवाली बाई को मिला सरप्राइज गिफ्ट, मालकिन को गले लगाकर हुई भावुक; वीडियो वायरल

House help Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा दिल छू लेने वाला हो रहा है, जो मानवता और प्यार की मिसाल पेश कर रहा है. एक परिवार ने अपनी कामवाली बाई को कूलर गिफ्ट किया, जिस पर महिला का रिएक्शन देखने लायक था. यकीन मानिए, इस वायरल क्लिप को देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे.

कामवाली बाई को मिला सरप्राइज गिफ्ट, मालकिन को गले लगाकर हुई भावुक; वीडियो वायरल
कामवाली बाई को मिला सरप्राइज गिफ्ट, मालकिन को गले लगाकर हुई भावुक; वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कामवाली बाई हमेशा की तरह किचन में काम कर रही है. तभी घर की मालकिन उसे एक कमरे में बुलाती है, जहां एक बड़ा-सा डिब्बा रखा होता है. जैसे ही महिला को एहसास होता है कि यह उसके लिए एक नया कूलर है, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता.

आप देखेंगे कि कूलर देखते ही महिला बच्चों की तरह खुशी से उछलने लगी. फिर बिना किसी झिझक के अपनी मालकिन को गले से लगा लिया. यह वीडियो शेयर कर यूजर ने कैप्शन में लिखा, हमने अपनी हाउस हेल्प का ख्याल रखा, क्योंकि वो हमारा और हमारे डॉग्स का अपने बच्चों की तरह ख्याल रखती है. वह भी सब कुछ डिजर्व करती है.

इंस्टाग्राम पर @lifeofcocoandchico हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 31 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग परिवार की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, जिस तरह कामवाली बाई ने मालकिन को गले लगाया, उससे पता चलता है कि इस घर में उसे कितना सम्मान मिलता है. दूसरे ने कहा, वह सचमुच बहुत खुश है. कितनी प्यारी हैय एक अन्य यूजर ने लिखा, सो क्यूट.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply